अब्दुल जब्बार
अयोध्या13दिसम्बर24*रुदौली नगरपालिका कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत
भेलसर(अयोध्या)रुदौली नगरपालिका मे कार्यरत कर्मचारी सईद खान का बीती रात करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
आप को बता दे कि रुदौली नगरपालिका के मोहल्ला शेखाना निवासी सईद खान को करंट लगने से मौत हो गई जो नगरपालिका क्षेत्र के रसूलाबाद वार्ड मे बिजली की लाइन बनाने गए थे वहीं करंट लगने से मौत हो गई जिन्हे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लाया गया पर डॉक्टर में उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर मौके पर कोतवाल संजय मौर्या, किला चौकी इंचार्ज मुनिमन रंजन दुबे, भेलसर चौकी इंचार्ज मनीष चतुर्वेदी आनन फानन में पहुंचकर बिजली विभाग के एसडीओ से बात कर घटना से अवगत कराया।प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि शव का पंच नामा भरकर कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जब्बार अली, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारिक रूदौलवी,मो. वैश उर्फ़ मुन्ना सभासद,हाफिज खान,हाईकोर्ट अधिवक्ता आज़म खान, मो मकबूल सभासद, मुमताज सभासद आदि लोग मौजूद रहे। मृतक सईद खान लगभग 48 वर्ष के थे जिसके 4 छोटी छोटी बेटियां है।मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है।
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*