अब्दुल जब्बार
अयोध्या13दिसम्बर*कांग्रेस के प्रति बढ़ा जनता का विश्वास : दयानन्द शुक्ला
विधान सभा चुनाव में प्रदेश से योगी सरकार की विदाई तय
भेलसर(अयोध्या)कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ने रविवार को हलीम नगर न्याय पंचायत के अंतर्गत शुजागंज बाजार में कैम्प लगाकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया।
दयानन्द शुक्ला ने बताया कि सदस्यता अभियान में 500 लोगों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़कर सदस्यता ग्रहण की।बताया कि इस प्रकार से रूदौली विधान सभा की सभी न्याय पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जायेगा।कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने के लिये लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।श्री शुक्ला ने बताया कि जनता का कांग्रेस के प्रति रुझान को देखते हए लगता है कि जनता ने मन बना लिया है कि अगामी विधान सभा चुनाव में प्रदेश से योगी सरकार की विदाई तय है।इस अवसर जिला महासचिव विजय पाण्डेय,युवा नेता रणजीत सिंह,ब्लाक अध्यक्ष निक्कू राम,सिद्धार्थ,सुरेश तिवारी,रिजवान अहमद,कलीम अहमद,रामकुमार यादव,नीरज सिंह,संतोष वर्मा,मो0 फहीम आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।