अब्दुल जब्बार
अयोध्या13जनवरी24*विधायक ने अफसरों संग हाइवे पर अतिथियों के स्वागत की तैयारियों को परखा
30 किमी हाइवे में सात स्वागत द्वार बनेंगे
स्वागत द्वार में ठहरने व जलपान की होगी व्यवस्था
भेलसर(अयोध्या)राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रुदौली विधानसभा में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।शुक्रवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने प्रशासन के साथ हाइवे पर मेहमानों के स्वागत की तैयारियों को परखा और जरूरी निर्देश दिया।विधायक ने सभी सरकारी व निजी संस्थानों पर देश विदेश से आने वाले अतिथियों के स्वागत व ठहरने के लिए उचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
विधायक ने बताया कि रुदौली विधानसभा रामनगरी की जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर लोहियापुल तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये जाएंगे जिसमें अतिथियों को ठहरने सहित जलपान की उचित व्यवस्था रहेगी।जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है।उन्होंने बताया कि गंगरेला पेट्रोल पंप,रानीमऊ चौराहा के समीप हाइवे पर पहला स्वागत द्वार बनेगा।उसके बाद मवई चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर,हाइवे पुलिस चौकी,पूरे काजी स्थित शिवाला मंदिर के समीप बाबूपुर पंचायत भवन,गनौली स्थित पंचायत भवन,गनौली गन्ना समिति,रौजागांव चीनी मिल गेट,कुढ़ा सादात,भेलसर चौराहा स्थित राम नरेश ढाबा व धर्मवीर यादव ढाबा पर ठहरने व जलपान की व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा।सभी जगहों पर सफाई कर्मी व स्वागत के लिए वॉलिंटियर की 24 घण्टे तैनाती रहेगी।
विधायक ने बताया कि 15 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक विधानसभा क्षेत्र के सभी मठ मंदिरों की सजावट व धार्मिक पूजा पाठ का कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा।साथ ही विधायक ने सभी निजी संस्थानों के प्रबंधको से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने संस्थानों की सजावट करें।

More Stories
लखनऊ 3 मार्च 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार3मार्च26* होली के अवसर पर पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी : फ्लैग मार्च जारी, शांति और सौहार्द बनाए रखने का प्रयास
कौशाम्बी 3 मार्च 26*संदिग्ध परिस्थितियों में 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी*