September 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या13अगस्त26*विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

अयोध्या13अगस्त26*विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

अयोध्या13अगस्त26*विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

3 किमी तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष

डाक बंगले से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क तक हाथ में तिरंगा लेकर पैदल चले विधायक

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और नगरवासी हुए शामिल

भेलसर(अयोध्या)स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को रुदौली नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में डाक बंगले से शुरू हुई तिरंगा यात्रा करीब तीन किलोमीटर का सफर तय कर नगर पालिका स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पहुंची।इस दौरान विधायक रामचंद्र यादव पूरे रास्ते हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चले और यात्रा का नेतृत्व किया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डाक बंगले से यात्रा शुरू होने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क तक पहुंची। करीब तीन किलोमीटर तक विधायक के हाथ में लहराता तिरंगा और उनके साथ चल रहा जनसमूह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
यात्रा में भारत माता की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। भारत माता की झांकी के साथ बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अन्य राष्ट्रभक्ति के नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बच्चे पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा जोश दिखाई दिया। पूरे रुदौली नगर में यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ‘खुन्नू’ पांडेय ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के संयोजक कुलदीप सोनकर, सह संयोजक आशीष वैश्य और पंकज शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यात्रा में भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, आशीष शर्मा, नगर अध्यक्ष रामराज लोधी, विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।
करीब तीन किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद तिरंगा यात्रा नगर पालिका स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क पहुंची। यहां स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली। हमें उनके बलिदान को याद रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
विधायक द्वारा करीब तीन किलोमीटर तक हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा का नेतृत्व करना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। यात्रा में उमड़ी भीड़ और लोगों के उत्साह ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Taza Khabar