अब्दुल जब्बार
अयोध्या12दिसम्बर*रुदौली सर्किल के तीनों थानों में आयोजित समाधान दिवस में 11 शिकायतें दर्ज
भेलसर(अयोध्या)शनिवार को रुदौली सर्किल के तीनों थानो पर आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले दर्ज किये गए।जो निस्तारण के लिये राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को सौंपी गई है।
कोतवाली रुदौली में कोतवाल शशिकांत यादव की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 5 शिकायतें दर्ज की जो निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को सौंपी गई है।इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक लल्लन सिंह राठौर,लेखपाल कुलदीप शुक्ला सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।थाना मवई में आयोजित समाधान दिवस के सम्बंध में एसएसआई राम चेत यादव ने बताया कि समाधान दिवस में 4 मामले दर्ज किए गए।राजस्व से सिर्फ एक लेखपाल आये थे।थाना पटरंगा पर आयोजित समाधान दिवस के सम्बन्ध में राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी ने बताया कि कुल 2 मामले दर्ज किए गए।जो निस्तारण के लिये संयुक्त टीम को सौंपा गया है।

More Stories
लखनऊ 13 अप्रैल 26*मोहनलालगंज मऊ में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
अयोध्या 13 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 13 अप्रैल 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अपराधी को साइबर अपराध में प्रयुक्त 01 एन्ड्राइड मोबाइल एवं 02 फर्जी आधार कार्ड सहित किया गया गिरफ्तार ।*