[12/12, 10:50 AM] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
उचित दर विक्रेता की अनियमितताओं को लेकर कार्ड धारकों ने मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र
भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली के एक गांव के उचित दर विक्रेता के विरुद्ध कार्ड धारकों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड रुदौली के ग्राम जखोली उचित दर विक्रेता के विरुद्ध कार्ड धारकों ने शिकायतपत्र देते हुए लिखा है कि ग्राम पंचायत जखोली में नियुक्त कोटेदार ने कोरोना काल काल में भी अंत्योदय कार्ड धारकों से ₹85/- के स्थान पर ₹100/-लेकर अनाज दिया यही नहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों से भी प्रति प्रति यूनिट ₹12/- के स्थान पर ₹15 लेकर दिया गया तथा घटतौली बराबर जारी है।ग्राम पंचायत में लगभग 10 से 12 दर्जन अपात्रों को अंत्योदय पात्र गृहस्थी कार्ड का लाभ दिया जाता जिसकी शिकायत कार्ड धारकों ने दिनांक 18 अक्टूबर को जनसुनवाई शिकायत संख्या 400 17 72 10 46 114 व तहसील दिवस पर 10 नवंबर व कई बार मौखिक भी शिक्षिका उच्चाधिकारियों से की गई परंतु खाद्य विभाग के अफसरों द्वारा आरोपित कोटेदार के द्वार पर बैठकर झूठी रिपोर्ट लगा देने के कारण अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।कार्ड धारकों ने आरोपी/दोषी उचित दर विक्रेता के विरुद्ध कारवाई करने की मांग के साथ-साथ अपात्रों के स्थान पर पात्र लोगों को राशनकार्ड बनाकर दिलाने की मांग की है।शिकायतपत्र देने वालों में रामनरेश,राजेंद्र कुमार,रफीउल्लाह,राजू व आसमा बानो आदि शामिल हैं।
[12/12, 10:53 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*
*छत से नीचे नीचे गिरा मासूम बच्चा, हाथ टूटा*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के सराय अहमद गांव में एक 6 वर्षीय बालक छत से गिर गया।जिससे उसका हाथ फैक्चर हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय अहमद निवासी गुड्डू सलमानी का 6 वर्षीय लड़का रोमान अहमद छत पर खेल रहा था तभी अचानक वो छत से नीचे गिर गया।परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
[12/12, 11:21 AM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट*
*दलित युवती की हत्या की सूचना पर कांग्रेस नेता गेरोंढा पहुंच कर युवती के परिजनों से मिले*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम गेरोंढा में दलित युवती की हत्या का समाचार पाकर कांग्रेस नेता दयानन्द शुक्ला ग्राम गेरोंढ़ा पहुंच कर युवती के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।दयानन्द शुक्ला ने इस सम्बंध में एसएसपी से बात करके इस घटना में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।उन्होंने थानाध्यक्ष से भी बात करके इस घटना में शामिल दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष ने दयानन्द शुक्ला को आश्वासन दिया कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नही जायेगा।श्री शुक्ला ने शोकाकुल परिजनों से हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी महिला सुरक्षित नही है।आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार,हत्या की घटनाएं हो रही हैं।उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़िता के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता दी जाय।श्री शुक्ला ने कहा कि जिस प्रकार से महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये।
[12/12, 5:53 PM] Abdul jabbar Ayodhya: #प्रदेश_की_सबसे_बड़ी_ज्वाइनिंग
पूर्वांचल के दिग्गज नेता व ब्राह्मणों एवं हर वर्ग के न्याय के लिए सरकार से टकराने का माद्दा रखने वाले पंडित हरिशंकर तिवारी जी एवं उनके पुत्र पूर्व सांसद कुशल तिवारी एवं गोरखपुर के चिल्लूपार से वर्तमान विधायक विनय शंकर तिवारी साथ ही संतकबीरनगर की राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले खलीलाबाद सदर के विधायक जय चौबे एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय और लाखो की तादाद में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेनेवाले सभी समाजवादी बंधुओ को टीम समाजवादी सपोर्टर की तरफ से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन।
#SamajwadiParty #AkhileshYadav
#TeamSamajwadiSupporter
#TssUP #TssUttarPradesh
[12/12, 5:53 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अयोध्या कैंट जीआरपी का सराहनीय कार्य एक बिछड़े हुए बालक को उसके परिवार से मिलाया
०००००००००००००००००००
अयोध्या कैंट जीआरपी ने जालौन से भटक कर 13 वर्षीय बालक नाबालिक कुणाल शिवहरे पुत्र अनिल शिवहरे भटक कर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर अकेला घूम रहा था जहां ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिस की नजर उस बालक पर पड़ी तो उससे पूछताछ की बालक सही जवाब न दे पाया उसको थाने में लाकर पूछा गया तब उसने अपना पता बताया जहां कैंट जीआरपी अयोध्या ने उनके परिवार से संपर्क साधा भटके हुए कुणाल शिवहरे के परिजन उसके मौसी का लड़का रोहित शिवहरे पुत्र महेश चंद शिवहरे निवासी मुरली मनोहर मुंबई वाला मंदिर जालौन से अयोध्या पहुंचकर बालक को पहचाना और कैंट पुलिस ने कुणाल शिवहरे के परिजन के साथ जालौन की पुलिस भी अयोध्या कैंट जीआरपी पहुंची थी जिसकी देखरेख में बालक को बालक के परिजन के सुपुर्द किया भटके हुए कुणाल शिवहरे के परिजन ने बालक को पाकर अयोध्या जीआरपी कैंट पुलिस का धन्यवाद अदा किया और कहा कि आज जीआरपी अयोध्या कैंट पुलिस के मुस्तैदी के कारण हमारा बच्चा हमको वापस मिल सका

More Stories
कानपूर नगर १२ फरवरी २६ * नशे का आदि रईसजादे की ठाठ बाठ कोर्ट परिसर में भी दिखी
लखनऊ १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.
मैनपुरी १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा के पदाधिकारिओं और किसानों ने जलाई चार लेबर कोड और बिजली विधेयक बीज विधेयक की प्रतियां. .!!