February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या11सितम्बर*दर्शननगर सूर्यकुंड पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 12 सितंबर को: सत्यदेव मिश्र

अयोध्या11सितम्बर*दर्शननगर सूर्यकुंड पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 12 सितंबर को: सत्यदेव मिश्र

अयोध्या11सितम्बर*दर्शननगर सूर्यकुंड पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 12 सितंबर को: सत्यदेव मिश्र

फ़ोटो

अयोध्या। सूर्य भगवान जयंती के अवसर पर 12 सितंबर रविवार को दर्शननगर स्थित सूर्य कुंड पर नई सीख संस्था द्वारा विराट दंगल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक व संरक्षक तथा सामाजिक कार्यकर्ता सत्यदेव मिश्रा ने पत्रकारों को बताया है कि कुश्ती खेल को बढ़ावा देने हेतु और खिलाड़ियों के सम्मान हेतु यह विराट दंगल का आयोजन किया गया है।
श्री मिश्र ने कहा कि सूर्य कुंड पर परंपरागत रूप से दंगल का आयोजन होता रहा है। भगवान सूर्य देवता जयंती के उपलक्ष्य पर यह आयोजन नई सीख के संयोजन में किया जा रहा है। इस दंगल में कई जनपद प्रदेश के महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में जनपद के सम्मानित नेतागण, सामाजिक कार्यकर्ता, अयोध्या के संत महंत व संस्था के लोगों का सहयोग है।
नई सीख संस्था के अध्यक्ष अविनाश तिवारी ने कहां है कि दंगल ऐतिहासिक होगा। अतः लोगों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य अतिथि द्वारा कुश्ती का उद्घाटन दोपहर को होगा, जो शाम तक चलेगा। इस दंगल में कई दर्जन जोड़ें कुश्ती के दांव पर दिखाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कोविड 19 का अनुपालन करते हुए आयोजन किया गया है। जिसमें संस्था व अन्य लोगों का योगदान है।

Taza Khabar