अयोध्या11फरवरी*विश्व सनातन महासंघ ने सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या का फूंका पुतला, जताए आक्रोश।
अयोध्या। विश्व सनातन महासंघ की ओर से लता मंगेशकर चौक अयोध्या में स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह के नेतृत्व में स्वामी प्रसाद मोरिया का पुतला दहन किया गया। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष ठाकुर अमित सिंह ने कहा कि सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामायण का अपमान किया है। उन्होंने भगवान राम का और रामचरितमानस का अपमान किया है उनके विरुद्ध रासुका का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए। साथ ही कहा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्या की अगर औकात है तो इस्लाम पर टीका टिप्पणी करके देख ले। दूसरे धर्म के ग्रंथों पर टीका टिप्पणी करके देख ले। श्री सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने सनातन धर्म और हिंदू धर्म का अपमान किया है। उनको चाहिए कि सार्वजनिक तौर से हिंदुओं से क्षमा याचना करें। उन्होंने जो अपराध किया है वह अक्षम्य है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी हेमंत शुक्ला, संदीप सिंह, रितेश सिंह गौड़, अवनीश शुक्ला, रमेश पांडे,सौरभ शुक्ला, राजेश शुक्ला, चाहत भाई और कपिल मुनि दुबे सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या २१ फरवरी २६ * पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी ने क्षेत्र मे संपन्न वैवाहिक कार्यकर्मो मे किया शिरकत
मथुरा 21 फरवरी 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार