अयोध्या11फरवरी*खेलते वक्त कुएं में गिरने से बच्चे की हुई मौत, घर में मचा कोहराम
फ़ोटो :- श्रेष्ठगौतम मृतक फ़ाइलफोटो
अयोध्या। जनपद के नगर कोतवाली अंतर्गत चौकी फतेहगंज क्षेत्र के गांधी नगर नाका में गत रात्रि घर के सामने खेल रहे एक 8 वर्षीय बालक की कुएं में अचानक गिरने से मौत हो गई। जिससे मृतक के घर में कोहराम मच गया। जिसने भी यह घटना सुनी अवाक रह गया।
मिली जानकारी के अनुसार श्रेष्ठ गौतम उर्फ डुग्गू पुत्र सत्येंद्र गौतम आयु 8 वर्ष अपने घर के सामने स्थित कुए के निकट खेलते वक्त अचानक गहरे कुँए में गिर गया क्योकि कुँए का चबूतरा नही था। वह ओपन व जमीन के बराबर लेवल में था। जिसे मोहल्लेवासी एवं स्थानीय पुलिस की मदद से तत्काल बाहर काफी मसक्कत के बाद निकाला गया। बालक को उसके मौसा बाल गोविंद द्वारा अयोध्या जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर द्वारा उसे मृतक घोषित कर दिया गया।
यहां के स्थानीय जनों ने मांग किया है कि इस कुँए का चबूतरा ऊंचा बनाया जावे या फिर ईसे ढकवा दिया जावे, ताकि पुनः ऐसी घटना न हो। बता दे कि यहां पर पूर्व में भी 4 बार ऐसी घटना हो चुकी है, लेकिन सब बच गए थे। स्थानीयन जन में उमाशंकर राजेन्द्र प्रसाद बसपा नेता रोहित गौतम आदि ने जिला प्रशासन एवं पार्षद आदि से मांग किया है की कुँए की बाउंडरी वाल बना दी जावे। इस पर लिंटर लगवा दी ताकि पुनः ऐसी घटना न हो।

More Stories
लखीमपुर 30 मार्च 26*तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में राजीव कुमार अध्यक्ष एवं विवेक कुमार तिवारी मंत्री
बरेली ३० मार्च 26*मुस्लिम युवक से मारपीट और नारे लगवाने के मामले में बजरंग दल से जुड़े ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ30मार्च26* सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण किया