अयोध्या10सितम्बर*रातो रात आवारा पशुओ ने चट कर दी खडी़ धान की खेती। दर्ज करायी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत*
सोहावल- अयोध्या
सोहावल तहसील क्षेत्र अरथर गांव निवासी राम सुरेश सिंह, धूम प्रसाद, अनिल सिंह ,जय सिंह , आकाश कुमार,विकास , आदि की खेत में खडी धान की फसल आवारा पशुओ ने चट कर दी। लगभग एक दर्जन से अधिक पीडित किसानो का आरोप है कि क्षेत्र मे एक नही दो दो बैदरापुर पिरखौली मे प्रशासन द्वारा बनाऐ गये पशु शालाओ के बावजूद किसानो की आवारा पशुओ से बर्बाद हो रही खेत मे खडी फसल का मामला थमने का नाम नही ले रहा है।विगत चार साल से अधिक मौजूदा प्रदेश सरकार के सत्ता मे आते ही घूमंतू पशुओ की आई बाढ तथा उनसे हो रही फसलो की बर्बादी बदस्तूर जारी रहने से किसानो मे परिवार की रोटी चला पाना टेढी खीर साबित हो गया है।इसके लिए क्षेत्रवार पशु आश्रय भी बनाए गये।घूमंतू पशु को उक्त आश्रय के केंद्र पर पहुचाने की जिम्मेदारी तहसील ब्लाक के अधिकारियो को दी।अनुसरण नही करने पर दोषी कर्मियो की खैर नही होनै की चेतावनी भी समय समय पर प्रदेश शासन सत्ता के मुखिया द्वारा दी जाती है।लेकिन दोनो विभाग के अधिकारियो की अनदेखी किए जाने से किसान की बर्बाद खेती की समस्या ज्यो की त्यो बनी हुई है।बीती एक रात अरथर निवासी राम सूरेश सिंह ने मामले को लेकर मुख्य मंत्री पोर्टल पर शिकायत कर किसान की फसलो की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 28 सितम्बर 26*विहिप एवं बजरंगदल कार्यकताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन*
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन*