[10/09, 09:58] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
दीपोत्सव में होगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का लोकार्पण।दीपोत्सव के दिन सीएम योगी राम की पैड़ी से करेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का उद्घाटन।अयोध्या दौरे पर आए अपर मुख्य सचिव खेलकूद नवनीत सहगल ने दी जानकारी।
[10/09, 09:58] Basudev Yadaw Ayodhya: #Lucknow-एडीजी एलओ प्रशांत कुमार का बयान- बच्चा चोरी से सम्बन्धित सूचना का सत्यापन एवं जांच राजपत्रित अधिकारी द्वारा किए जाने, प्रभावी गश्त किए जाने, आमजन को जागरूक किए जाने हेतु लाउडहेलर का प्रयोग एवं सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाह का त्वरित रूप से खण्डन करने के निर्देश दिए गए है।
[10/09, 09:58] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
सिलेंडर से घर में लगी आग । 4 घर जलकर राख। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में लगी है फायर ब्रिगेड व रौनाही पुलिस। रौनाही थाना क्षेत्र के कलाफ़र पुर गांव का मामला।
[10/09, 10:12] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध किसान की मौत।कल शाम को धान की फसल देखने गया था वृद्ध किसान।धान के खेत में ही हुई मौत।सुबह परिजनों ने देखा खेत में पड़ा है शव पुलिस को दी गई सूचना। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का होगा खुलासा।थाना पूराकलंदर के सनेथू मजरे मूसी पांडे का पुरवा का मामला।
[10/09, 10:14] Basudev Yadaw Ayodhya: सूचना
अयोध्या
आज 10 सितंबर 2022 को रौनाही थाना में दोपहर 1:00 बजे से दुर्गा पूजा के संदर्भ में पीस कमेटी की मीटिंग रखी गई है। निवेदन है इस मीटिंग में क्षेत्र के सभी प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा सम्मानित संभ्रांत क्षेत्रवासी पहुंचने की कृपा करें आपकी अति कृपा होगी।
आपका अपना
रौनाही थाना प्रभारी
अक्षय कुमार सिंह

More Stories
लखनऊ17अगस्त26*”जेन अल्फा .. जिससे निपटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है..”*
इटावा17अगस्त26*इटावा में मां-बेटी का डबल मर्डर, गला काटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी*
कानपुर नगर17अगस्त26*काकादेव थाना अंतर्गत शास्त्री नगर चौंकी क्षेत्र विजय नगर में मकान निर्माण विवाद पर चले ईट पत्थर*