*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या10नबम्बर*पटरंगा पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*दो लैपटाप 26 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद*
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना की पुलिस टीम ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हज़ारों रुपये का सामान बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चला रहे थे।तभी पटरंगा थाना में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 240/21की धारा 457/380 से सम्बंधित चोरी के दो आरोपियों फुरकान पुत्र एजाज़ अली निवासी बकौली मजरे रानीमऊ थाना पटरंगा व दिनेश कुमार उर्फ गुल्लू उर्फ गोलू विश्कर्मा पुत्र गया प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम रसूलपुर थानां मवई को ग्राम अशरफपुर गंगरेला के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।जामातलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से चोरी किये गए दो एचपी कम्पनी के लैपटाप,विभिन्न कम्पनियों के 26 मोबाइल फोन व स्क्रीन गार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 95 हज़ार रुपये बताई जा रही है।थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पटरंगा विवेक कुमार सिंह,उपनिरीक्षक गुलाम रसूल,उप निरीक्षक हरिवंश यादव,उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव प्रभारी चौकी हाइवे पटरंगा,कांस्टेबल मनीष तिवारी,रामकिशुन यादव,रामाश्रय यादव,आशीष यादव,कमलेश यादव,अजय पाण्डेय राहुल सिंह सेंगर शामिल रहे।
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें