अब्दुल जब्बार
अयोध्या10जनवरी24*राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बैठक सम्पन्न
भेलसर(अयोध्या)राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बैठक तहसील सभागार मे विधायक राम चंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विधायक राम चन्द्र यादव ने कहा कि अयोध्या की सीमा के निवासियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले गाँव अशरफ पुर गंगरेला,माना पुर,मवई चौराहा,बाबूपुर,जरायल कला,रौज़ा गांव,कूढा सादात,भेलसर,मुजफ्फरपुर के मंदिर पर सजावट ओर दीपोत्सव आयोजित किया जाना चाहिए।शौचालय व पानी की उपलब्धता पर बल दिया।एसडीएम अंशिका दीक्षित ने सरकारी विभाग के अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मठ,मंदिरों में साफ सफाई एवं पाठ व स्वच्छता अभियान,प्रसाधन,यातायात सुरक्षा,प्रतिष्ठानों एवं घरों में पताका,झालर,रंगोली,श्रद्धालुओं के ठहरने आदि की व्यवस्था के लिए कहा।खण्ड विकास अधिकारी रुदौली व मवई व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में भेजने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि रुदौली क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाए।उन्होंने सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों से हाई वे पर पेय जल की व्यवस्था,स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था,दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिये।
पेट्रोल पंप के मालिकों को प्रकाश,प्रसाधन की व्यवस्था करने,रौजागव चीनी मिल के यूनिट की गन्ना ट्रालियों से यातायात बाधित न हो ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा।
क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या प्रवेश से पहले रुदौली क्षेत्र में प्रवेश करने वालो पर पहला प्रभाव अच्छा लगना चाहिए।दुर्घटना होने पर तत्काल व्यवस्था होना चाहिए।कहा की 22 को हाई वे पर ई रिक्शा नही चलेगी।राहगीरों के आवागमन में व्यवधान न हो।नगर पालिका की ओर से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिये।कोई भूला भटका आ जाये तो दिक्कत न होने पाये।उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से घरों की सजावट कर
अयोध्या न जाकर अपने अपने घरों से पूजा आदि करने के लिए कहा।उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी व्यक्ति दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल देने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई आपत्ति जनक पोस्ट न डाली जाय।उन्होंने कहा कि जिस तरह दुर्गा पूजा दशहरा सम्पन्न कराने के लिए समिति बनाई जाती है उसी तरह समिति बनाई जाए।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*