अब्दुल जब्बार
अयोध्या10अप्रैल24*आंगनबाड़ी,स्वंय सहायता समूह आदि के संयुक्त तत्वावधान में डोर टू डोर मतदान के लिए किया गया जागरूक
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड रुदौली के ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदान करने एंव मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व बीएलओ ने संयुक्त रैली निकाल कर जगरूकता अभियान चलाया।रैली के माध्यम से ग्रामीणों से मतदान अवश्य करने की अपील की।
आयोजित मतदाता जागरूकता रैली ग्राम पंचायत कैथी,गेरौंढा, भैसौली,पारा पहाड़पुर,अमराई गांव के सभी गली मोहल्लों से होते हुए सम्पन्न हुई।इस दौरान महिलाएं यही नारा लगी रही थी सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,मतदान हमारा है अधिकार है, नहीं करें इसको बेकार, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है आदि प्रेरक नारों से लिखे बैनरों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।अवसर पर आंगनबाड़ी, आशाबहु,आजीविका मिशन व बीएलओ एंव स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्दारा संयुक्त रूप से निकाली गई मतदाता जारूकता रैली में समूह सखी प्रियंका,आरती चैरसिया,रंजना सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एडीओ आई एसवी भगवान दीन ने बताया कि स्वस्थ लोक तंत्र व बेहतर सरकार चुनने के लिए अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान करना आवश्यक है।लोकतंत्र को मजबूत बनाने लिए हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे।उन्होंने बताया कि इससे पहले हुए मतदान में जहां जहां के गांवों मतदान का प्रतिशत कम था वहां के गांवों के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हो रहे 2024 के लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए स्वंय सहायता समूह,आशा बहुओं आंगनबाड़ी, बीएलओ,आजीविका मिशन सहित अन्य संगठनों की महिलाओं की संयुक्त टीम क्षेत्र के गांवों में गली गली व मोहल्लों में रैली निकालकर लोगों जागरूक कर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील जा रही है।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*