अब्दुल जब्बार
अयोध्या1सितम्बर25*आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत टूटी, बाल बाल बचे दंपति
भेलसर,(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के रमई का इंदारा मजरे रानीमऊ गांव में बीती रात को हुई तेज बारिश और गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से इसी गांव निवासी नन्हे रावत की छत पर गिर गई।जिसमे पर रखा हुआ सोलर पैनल और मकान की छत टूट गई वही सोलर पैनल की वायरिंग भी जल गई। छत के नीचे सो रहे राजेश कुमार रावत और उनकी पत्नी के बगल में छत की ईंट और आर सी सी के टुकड़े गिरे लेकिन वह तब तक बाहर निकल गए जिससे दोनों बाल बाल बच गए।हल्का लेखपाल ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर घटना स्थल की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है।

More Stories
कानपुर ngr 12 मार्च 26*कानपुर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत से हड़कंप।
कौशाम्बी 12 मार्च 26*भरवारी स्टेशन के दोनों तरफ प्लेट फॉर्म ऊंचे होने से यात्रियों को रही परेशानी*
कौशाम्बी 12 मार्च 26*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय विद्यालय की 10 शिक्षिकाएं सम्मानित*