अयोध्या1अगस्त26*कलार्थ जीवंत वाटिका, मैं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया
अयोध्या*डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा निर्देशन में, भारत हरियाली, से भरपूर हो उत्तर प्रदेश, स्वच्छ सुंदर हरा भरा दिखे इसकी अपील लगातार किया जा रहा है, उसी के तत्वाधान में आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के कैंपस में,,, कलार्थ जीवंत वाटिका, मैं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी की धर्मपत्नी, श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी जी,, विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग के ए.आर. टी.ओ डॉक्टर आरपी सिंह,, अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विजेंद्र सिंह,थे डॉ विजेंद्र सिंह जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण के विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं, आने वाले समय में विश्वविद्यालय में एक सुंदर तालाब वह वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा, आज मैं लीला हारी फाउंडेशन को धन्यवाद देता हूं जिनके तत्वाधान में, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, हम सभी की यह पहल होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाया जाए, मैं अयोध्या के सभी जनपद वासियों से भी निवेदन करता हूं कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर अपने प्रदेश अपने देश को हरा-भरा बनाएं
मुख्य अतिथि श्रीमती राजलक्ष्मी जी ने बताया कि वृक्ष लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध व सुंदर रहता है, ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए जिससे जीव जंतु पक्षी सभी, सुंदर माहौल में जीवन व्यतीत करते हैं ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने से जब वातावरण शुद्ध रहेगा तो, जनमानस रोग मुक्त रहेगा,
परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ डीआर आरपी सिंह ने कहा कि आज के समय में रोड पर इतने यातायात इतना प्रदूषण हो गया है इससे लड़ने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए खास तौर पर उन जगहों पर जहां पर, ज्यादा प्रदूषण फैला हुआ है, रोड के किनारे वृक्ष लगाना चाहिए खुले मैदान में वृक्ष लगाना चाहिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए पीपल का वृक्ष लगाए नीम का वृक्ष लगाए, जिससे वातावरण शुद्ध रहे और वातावरण में जो प्रदूषण फैला हुआ है उससे लड़ने के लिए मानव शरीर को एक ताजी हवा और शुद्धता प्राप्त हो सके,
लीला हारी फाउंडेशन की, कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि आज वृक्षारोपण का आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कैंपस में, किया गया हमारा मुख्य उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए और अपने वातावरण को शुद्ध करने के लिए रोग मुक्त करने के लिए, वृक्ष लगाने की आवश्यकता बहुत है आज देखा जा सकता है कि जीव जंतु यहां तक की विभिन्न प्रकार की विभिन्न प्रजातियों की जो पंछी थे वह लुप्त होते जा रहे हैं, जीव जंतु और पंछी को बचाने के लिए हमें जल की व्यवस्थाव वृक्ष को लगाना बहुत जरूरी है आज हम सभी लोगों ने विश्वविद्यालय के इस कैंपस में 35 पेड़ लगाए और यह अभियान हम लोग आगे भी चलाते रहेंगे,,
विश्वविद्यालय के डॉ विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि आज के इस आयोजन के लिए हम लीला हारी फाउंडेशन को बहुत-बहुत बधाई देते हैं और यह पूरा आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के कुलपति महोदय के निर्देश पर किया गया, आज जिस प्रकार से वातावरण दूषित होता जा रहा है उसके बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए,, वृक्ष लगाने की आवश्यकता,, तालाब व शुद्ध जल की आवश्यकता, बहुत अधिक है और इस परिपेक्ष में आज हम सभी ने यहां पर वृक्षारोपण किया,,
आज वृक्षारोपण के शुभ आरंभ के पहले कुलपति महोदय द्वारा, सभी अतिथियों के साथ लीला हारी फाउंडेशन वृक्ष लगाओ देश बचाओ का एक पोस्ट गुब्बारे के गुच्छ के साथ के साथ,, आकाश में उड़ाया,, आज के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार अपनी पूरी सहभागिता, दिया

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें