July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या09मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

अयोध्या09मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

अयोध्या09मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें

 

[09/05, 9:32 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *उपराष्ट्रपति 10 को पहुंचेंगे अयोध्या*

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनके जनपद आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपराष्ट्रपति के अयोध्या दौरे को लेकर चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। बता दें की एक मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया था।
[09/05, 9:32 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *तेलंगाना की महिला श्रद्धालु की चेन चोरी*

रामनगरी दर्शन-पूजन करने आई तेलंगाना के करीमनगर जिले के धर्मपुरी जगतैल टाउन निवासी कासरला पदमा की हनुमानगढ़ी में दर्शन को जाते समय किसी ने सोने की चेन पार कर दी। पीड़िता ने रामजन्मभूमि थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामजन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
[09/05, 9:32 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *बेंगलुरु से नहीं आई फ्लाइट यात्रियों ने किया हंगामा*

अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। बेंगलुरु से फ्लाइट न आने के कारण एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही कोलकाता-अयोध्या-बेंगलुरु के बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का संचालन शुरू हुआ था। यह विमान सुबह बेंगलुरु से टेक ऑफ होने के बाद अयोध्या एयरपोर्ट पर सुबह 8:35 पर लैंड करता है। इसके बाद यहां से यही विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरता है। कोलकाता से अयोध्या आता है और फिर यहां से टेकऑफ होकर बेंगलुरु में लैंड होता है। बताया जाता है कि अचानक हुई हड़ताल के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों की मानें तो एयरपोर्ट पहुंचे कोलकाता जाने वाले यात्रियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो वह भड़क गए। किसी तरह उन्हें समझाया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद गर्ग ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। न ही हंगामे की जानकारी है। कभी भी फ्लाइट रद्द होती है तो यात्रियों को मैसेज भेजकर अलर्ट कर दिया जाता है।
[09/05, 9:32 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *डंपर की चपेट में आकर छात्र की मौत*

थाना महराजगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी पूराबाजार अन्तर्गत मड़ना चौराहे पर बुधवार सुबह डंपर की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई। रामपुर पुआरी निवासी आदित्य सिंह (17) कक्षा 11 का छात्र था। चौकी प्रभारी पूरा बाजार आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मड़ना चौराहे पर अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ जाने से आदित्य पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी पूरा बाजार पहुंचाया गया। जहां डॉ. प्रवीन कुमार मौर्य ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ड्राइवर व डंपर पुलिस के कब्जे में है।
[09/05, 9:32 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *फर्जी मेडिकल स्टोर संचालक को चार साल की सजा*

बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने के मामले में कोर्ट ने विनोद कुमार शर्मा को दोषी पाते हुए चार साल के करावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 1.20 लाख का जुर्माना भी ठोका है। फैसला विशेष न्यायाधीश औषधि व प्रशाधन सामग्री अधिनियम प्रेम प्रकाश की अदालत से बुधवार को हुआ। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी के औषधि निरीक्षक जीसी श्रीवास्तव ने 22 फरवरी 2013 को विनोद मेडिकल स्टोर भीलवाड़ा हैदरगढ़ बाराबंकी की दुकान पर छापा डाला था। मेडिकल स्टोर संचालक विनोद निवासी मकनपुर थाना लोनी कटरा तहसील हैदरगढ़ जिला बाराबंकी को लाइसेंस के बगैर मेडिकल स्टोर संचालित करते हुए पाया था। कई दवावों का नमूना लिया था। मेडिकल स्टोर में ना तो कोई बीजक रजिस्टर पाया गया और न ही एक्सपायर दवाओं को रखने के लिए ही उचित प्रबंध किया गया था। इस पर औषधि निरीक्षक ने परिवाद दाखिल किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने विनोद को दोषी पाते हुए सजा दी।
[09/05, 9:32 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *अक्षय तृतीया पर सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ*

विश्व शांति के लिए पंचमुखी हनुमान मंदिर गुप्तार घाट पर सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महंत नृत्य गोपाल दास जी होंगे। यह जानकारी मंदिर के महांत विमल कृष्ण दास ने दी।
[09/05, 9:36 am] Basudev Yadaw Ayodhya: हनुमानगढ़ी मंदिर पर तेलंगाना की महिला श्रद्धालु की चेन चोरी

Ayodhya रामनगरी दर्शन-पूजन करने आई तेलंगाना के करीमनगर जिले के धर्मपुरी जगतैल टाउन निवासी कासरला पदमा की हनुमानगढ़ी में दर्शन को जाते समय किसी ने सोने की चेन पार कर दी। पीड़िता ने रामजन्मभूमि थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते चले की हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में मंगलवार, शनिवार और रविवार को आए दिन चोरियां होती हैं और इस पर अंकुश अभी तक नहीं लग पाया है। इसके चलते जहां श्रद्धालु परेशान होते हैं वही अयोध्या की छबि भी धूमिल हो रही है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.