अयोध्या से अब्दुल जब्बार
अयोध्या09जनवरी23*रुदौली विधानसभा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 जनवरी को
भेलसर(अयोध्या)रुदौली बिधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री सामूहिक बिबाह कार्यक्रम श्रीकृष्णा आर. टी एस. कालेज परिसर नरौली में आगामी 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को संपन्न होगा जिसके मुख्य अतिथि रुदौली विधायक रामचंद्र यादव होंगे।मंगलवार को विधायक रामचंद्र यादव के साथ बैठक कर दिन और स्थान का चयन कर समारोह की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। बैठक में रवीश मिश्रा ए.डी.ओ. समाज कल्याण मवई /रुदौली,पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव,किशोरी लाल भारती,निर्मल शर्मा,जग प्रसाद रावत सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी रवीश कुमार मिश्रा ए.डी.ओ. समाज कल्याण मवई ने देते हुए बताया कि इस बार आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार हुआ है अभी तक मवई ब्लॉक से 65 और रुदौली ब्लॉक से 145 बेटियों नें शादी हेतु आवेदन किया है जो लोग किसी कारणवश आवेदन से बाकी रह गये हैं अतिशीघ्र आज -कल में समाज कल्याण बिभाग उ. प्र. कि बेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें।इस बार ऑफ़ लाइन आवेदन स्बीकार नही होगा। लड़की का आधार कार्ड,पास बुक,मोबाईल नंबर,आय व जाति प्रमाण पत्र तथा फोटो, लड़का का आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मो. नम्बर व माता का नाम जरुरी है फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट के साथ सभी कागजात अपने अपने ब्लॉक के ADO (SK) के पास जमा कर दे।

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।