June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या08मार्च24*राम मंदिर का मुख्य शिखर 300 दिन में होगा तैयार,चढ़ाई जाएगी सोने की परत,

अयोध्या08मार्च24*राम मंदिर का मुख्य शिखर 300 दिन में होगा तैयार,चढ़ाई जाएगी सोने की परत,

अयोध्या08मार्च24*राम मंदिर का मुख्य शिखर 300 दिन में होगा तैयार,चढ़ाई जाएगी सोने की परत,

काम कर रहे हैं 1500 मजदूर,बढ़ाई जाएगी मजदूरों की संख्या*

अयोध्या।भव्य राम मंदिर का मुख्य शिखर और एक अन्य शिखर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।इस साल दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।राम मंदिर के दोनों शिखर 300 दिन में तैयार हो जाएंगे।राम मंदिर का मुख्य शिखर 161 फुट ऊंचा बनाया जा रहा है और इस पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी।राम मंदिर में कुल पांच शिखर होंगे।इनमें से तीन इसी साल 22 जनवरी को हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले तैयार किए जा चुके थे। मानसून आने से पहले परकोटा भी तैयार हो जाएगा, यात्रियों को बारिश और धूप से बचाने के लिए परकोटा बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।फिलहाल 1500 मजदूर काम कर रहे हैं।

*दिसंबर तक बन जाएंगे 7 ऋषियों के मंदिर*

हाल ही में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई,जिसमें इस साल के अंत तक राम जन्मभूमि परिसर में सभी निर्माण कार्य पूरे करने का निर्णय लिया गया है।राम मंदिर के शिखर के परकोटे के किनारे छह देवी-देवताओं के मंदिर बनाए जाएंगे और राम जन्मभूमि परिसर में सात ऋषियों के मंदिर भी बनाए जाएंगे।ये भी साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएंगे।राम मंदिर का निर्माण करने वाली कंपनी एलएंडटी बड़ी संख्या में मजदूरों को काम पर लगाने जा रही है।फिलहाल 1500 मजदूर काम कर रहे हैं जो राजस्थान, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश से हैं।जल्द ही 3500 से अधिक अतिरिक्त मजदूरों को काम पर लगाया जाएगा।राम जन्मभूमि में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य के साथ-साथ निषादराज, अहिल्या सहित प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में वर्णित हिंदू संतों के मंदिर भी बनाए जाने हैं।

*15 मीटर चौड़ी की जाएगी सड़क*

राम मंदिर का गर्भगृह भूतल पर है।श्री राम का दरबार प्रथम तल पर स्थापित किया जाएगा, इससे रामलला के दर्शन करने के बाद भक्त सीढ़ियां चढ़कर राम के दरबार के दर्शन कर सकेंगे।इसके अलावा राम जन्मभूमि के पश्चिमी छोर टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन और विभीषण कुंड होते हुए डाकघर तक की सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़कों की नापजोख की प्रक्रिया शुरू हो गई है।श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।

*अब तक 75 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन*

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब तक 75 लाख श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला का दर्शन कर चुके हैं।रविवार, शनिवार और मंगलवार को दो लाख से अधिक भक्त राम मंदिर पहुंच रहे हैं, जबकि अन्य दिनों में लगभग 1.5 लाख भक्त दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.