*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोध्या08दिसम्बर*विधायक ने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*
*योगी की सरकार में पढ़ाई के साथ खेल में भी अव्वल परिषदीय बच्चे- विधायक रामचन्द्र यादव*
भेलसर(अयोध्या)विकास खंड रुदौली की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग रुदौली द्वारा मंगलवार को आदर्श जूनियर हाईस्कूल रौजागांव के मैदान में किया गया।इसमें परिषदीय विद्यालय के नौनिहालों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने व संचालन शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण गुप्ता ने किया।विशिष्ट अतिथि रूदौली तहसीलदार प्रज्ञा सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ऋचा सिंह मौजूद रहीं।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने न्यायपंचायत ध्वज के साथ विधायक को सलामी दी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि योगी की सरकार में बेसिक शिक्षा का पूरा कलेवर ही बदल गया है।शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हुए है साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास के लिए भी उनको खेल के अवसर मिल रहे है।उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने बेसिक शिक्षा को बदहाल बना दिया था,बेसिक शिक्षा को लोग निरीह दृष्टि से देखते थे लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने अपने विजन से इसकी तस्वीर ही बदल दी।आज प्राइवेट स्कूलों से बच्चे सरकारी स्कूल में आ रहे है।विधायक ने उत्कृष्ट खेल प्रतियोगिता आयोजत करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों को बधाई दी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ऋचा सिंह ने कहा कि बच्चों ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी सर्वांगीण क्षमताओं को प्रदर्शित किया है।आज का समय बेसिक शिक्षा अपने स्वर्णिम काल मे है।कार्यक्रम के आयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी रुदौली पंकज मिश्रा ने आभार ज्ञापित किया।सौ मीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा जूनियर बालक वर्ग में सीवन के कपिल प्रथम,ऐहार के कमलजीत द्वितीय व सीवन के रोहित तृतीय स्थान प्राप्त किये।
सौ मीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा प्राथमिक बालक वर्ग में हलीमनगर न्यायपंचायत के अनूप वर्मा प्रथम,सरैठा के महताब आलम द्वितीय,व सीवन के मो मुस्लिम तृतीय स्थान पर रहे।सौ मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा प्राथमिक बालिका वर्ग में हलीमनगर की शिवदेवी प्रथम,सरैठा की दरक्सा बानो द्वितीय,व सीवन की गुड़िया तृतीय स्थान पर रही।सौ मीटर की जूनियर बालिका वर्ग में हलीमनगर की सुषमा प्रथम,सरैठा की रानी व ऐहार की राशिदा तृतीय स्थान पर रहे।एथलीट प्रतियोगिता के अंतर्गत गोला फेंक बालक वर्ग प्रतियोगिता में फिरोजपुर मखदूमी के दुर्गेश प्रथम,श्याम सुंदर द्वितीय व हलीमनगर के विनोद तृतीय स्थान पर रहे।गोला फेंक बालिका वर्ग में सीवन की रूबी प्रथम,फिरोजपुर मखदूमी की चांदनी द्वितीय व हलीमनगर की नेहा तृतीय स्थान प्राप्त किये।देर शाम तक विविध प्रतियोगिताओ में छात्र जोर आजमाइश करते रहे।कबड्डी की जूनियर वर्ग की बालिका वर्ग में सरैठा व कबड्डी की प्राथमिक वर्ग में हलीमनगर न्यायपंचायत विजयी रही।खेल प्रतियोगिता में विजयी सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अविनाश पांडेय,अशोक यादव,मंत्री सत्येंद्र पाल सिंह,अशोक वर्मा,कोषाध्यक्ष मो गयास,फूलचन्द्र सरोज,अटेवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,शिक्षक नेता पंकज यादव,शुभम रघुवंशी,राजेश कुमार यादव,आशुतोष यादव,अकील अहमद,संजय पटेल,अर्पित मिश्र,अफजाल अख्तर,रामानुज तिवारी,राम सरन मौर्य,विपिन पालीवाल,अनुशील सिंह,अवधेश कुमार,सुनीता रानी,नीतू श्रीवास्तव, मधु वर्मा,अशोक सहित अन्य शामिल रहे।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*