अब्दुल जब्बार
अयोध्या08दिसम्बर*भाजपा विधायक व सीडीओ ने ग्रामीण हाट बाजार का किया उद्घाटन
भेलसर(अयोध्या)भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव ने विकास खण्ड मवई के बसौढी में बनकर तैयार हॉट बाजार व इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया।
ग्राम पंचायत बसौढ़ी में तमसा नदी किनारे नाबार्ड एवं वित्त आयोग के कन्वर्जेंस से निर्मित हुआ ग्रामीण हाट बाजार का बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया।खण्ड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव को बुके भेंटकर स्वागत किया।हॉट बाजार में 15 लाख रूपये की लागत से दुकानों के लिए दो शेड युक्त स्थल,एक कार्यालय,साइकिल स्टैंड,सामुदायिक शौचालय,दो नायड पिट बनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक श्री यादव ने कहा इस हॉट के बन जाने से आसपास के किसानों को अपनी फल एवं सब्जियों के साथ-साथ अन्य सभी उत्पादों को स्थानीय स्तर पर ही विक्रय करने की सुगम बाजार सुविधा उपलब्ध होगी और यहाँ तमसा किसानों के जीवन मे खुशहाली लाने का कार्य करेगी।साथ ही विधायक ने व्यापारियों को आवंटन पत्र भी वितरण किये।इस मौके पर नाबार्ड महाप्रबंधक सुश्री शिखा,जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कमलेश यादव,भाजपा नेता निर्मल शर्मा,मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा,शिव कुमार पाठक,श्रीनाथ यादव,राम प्रेस यादव,सुनील मिश्रा,सहायक विकास अधिकारी राजीव श्रीवास्तव,राजेश यादव,महंत वेद मुनि महराज,टीए आशीष तिवारी,लाल जी चौरसिया, तेज तिवारी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नाजिद खान,गिरधारी यादव,तौसीफ कोटेदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
उद्गम स्थल का हुआ सौंदर्यीकरण
विधायक ने यहां पर दो लाख की लागत से इंटरलॉकिंग,दो लाख की लागत से खंडजा मार्ग व छह लाख 20 हजार की लागत से बने सामुदायिक शौचालय का भी लोकार्पण भी किया।चारों तरफ पौध रोपण कर सौन्दरिकर्ण किया गया है।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*