February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या08दिसम्बर*तहसील रुदौली में चल रहा ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता प्रशिक्षण अभियान*

अयोध्या08दिसम्बर*तहसील रुदौली में चल रहा ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता प्रशिक्षण अभियान*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

अयोध्या08दिसम्बर*तहसील रुदौली में चल रहा ईवीएम एवं वीवीपैट जागरूकता प्रशिक्षण अभियान*

भेलसर(अयोध्या)भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तहसील रुदौली में ईवीएम व वीवीपैट जागरूकता प्रशिक्षण अभियान चलाकर मतदाताओं से ईवीएम मशीन में मतदान कराकर सत्यापन कराया जा रहा है।
तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह ने बताया वोटर वेरीफ़ाईबल पेपर ऑडिट ट्रैल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से जुड़ी एक मशीन है जिसके द्वारा मतदाता अपने दिए गए वोट का सत्यापन कर सकते हैं। इसके माध्यम से मुद्रित पर्ची में मतदाता लगभग 7 सेकंड तक उम्मीदवार की क्रम संख्या नाम एवं चुनाव चिन्ह देख सकते हैं जिसे उन्होंने वोट दिया है।इस मौके पर तमाम मतदाताओं से ईवीएम में मतदान कराकर मौके पर सत्यापन भी कराया गया।इसी क्रम में नगर रुदौली,ग्राम भेलसर सहित अन्य ग्राम में बीएलओ व सुपरवाइजर लेखपाल यशवंत प्रताप द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को लेकर ईवीएम एवं बीबीपेट द्वारा मतदाताओं को वोट डालने का प्रशिक्षण दिया गया।इस मौके पर सभासद ग़ुलाम अन्सारी,गया शंकर कश्यप,अख्तर अली खान,मो0 हमीम खान,हसन शेख,शकील अन्सारी,अतीक सिद्दीकी,गुफरान अहमद,शरीफ असलम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar