अब्दुल जब्बार
अयोध्या04मई2025*दो बाइको की टक्कर में एक की मौत दूसरा फरार
भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई के निकट दो बाइको की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की सूचना पर पहुंची पीआरवी डायल 112 के पुलिस कर्मियों द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से गम्भीर रूप से घायल को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेजवाया जहाँ रास्ते मे ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना मवई क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई चौराहा के निकट बीती रात ग्राम पंचायत पुराय थाना पटरंगा निवासी बलराम रावत अपनी बाइक संख्या यूपी 41बी एम 2659 से वापस लौट रहा था तभी दूसरी बाइक संख्या यूपी 41 बी बी 6454 ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें एक बाइक चालक बलराम रावत गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मवई थाने की पीआरवी टू व्हीलर के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व चालक होमगार्ड हरिदेव सिंह मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया। जिसकी रास्ते मे ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया फरार बाइक चालक की बाइक को पुलिस द्दारा कब्जे मे लिया गया है।

More Stories
अम्बेडकरनगर4मई26*हत्याकांड: मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, लेकिन कई सवाल अनसुलझे*
नई दिल्ली4मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
हरदोई4मई26*अनियंत्रित बाइक ने साइकिल को पीछे से रौंदा, साइकिल सवार की मौके पर ही मौत*