अब्दुल जब्बार
अयोध्या04नवम्बर24*गाजियाबाद कोर्ट रूम की घटना ने बड़ा रूप धारण किया
उ प्र बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर नारेबाज़ी की
न्यायिक कार्य रहा ठप
भेलसर(अयोध्या)गाजियाबाद कोर्ट में जिला जज और वकीलों में हुई कहासुनी के बाद पुलिस के बल प्रयोग व वकीलों के विरुद्ध हुए केस दर्ज के विरोध में उ प्र बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील रुदौली के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य बाधित कर जुलूस निकाल कर नारेबाज़ी की।
सोमवार को सुबह से ही अधिवक्ता एकजुट होकर गाज़ियाबाद की घटना के विरोध में बार काउंसिल के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला व जम कर नारेबाज़ी की।गाज़ियाबाद की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।जिला जज व लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अफसर, सिपाहियों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग की।अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी ने कहा कि आज सांकेतिक हड़ताल है।एक्शन नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।इस मौके पर अध्यक्ष गोरखनाथ तिवारी, महामंत्री रविंद्र तिवारी, साहब शरण वर्मा, राम भोला तिवारी, गया शंकर कश्यप, शकील अहमद, मोहम्मद फहीम खान, अब्दुल हई खान, वेद तिवारी, इंद्रसेन मिश्रा, अजय यादव, कुलभूषण यादव, संतोष कुमार, ओम प्रकाश मिश्रा, मोहम्मद आमिर खान, चौधरी अजीमुद्दीन, इम्तिराज आजम, प्रमोद द्विवेदी ,अनिल मिश्रा, कमरुद्दीन आदि सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 1 मार्च 26*2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान*
मथुरा 1 मार्च 26*थाना माँट पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 1 मार्च 26*थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*