[03/11, 09:26] Basudev Yadaw Ayodhya: *लेखक की गलती पर संपादक पर मुकदमा नहीं : सुप्रीम कोर्ट*
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यूयू ललित की खंडपीठ ने इंडिया टुडे समूह के अध्यक्ष अरुण पुरी के खिलाफ दायर मानहानि का मामला खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा किसी लेखक के लेख में गलती के लिए संपादक को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। नाही ऐसे मामले में संपादक के ऊपर कोई केस चलाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने लेख लिखने वाले पत्रकार को किसी भी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से अब समाचार और लेख इत्यादि लिखने वाले पत्रकारों पर सीधे जिम्मेदारी आ गई है। इस निर्णय के बाद संपादकों पर अब इस तरह का कोई प्रकरण दायर नहीं किया जा सकेगा।
[03/11, 11:55] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
युवक के आत्महत्या का मामला।परिजनों ने युवक का शव रखकर समाहा चौराहा किया जाम।दर्शननगर रसूलाबाद मार्ग पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में है समाहा चौराहा।कल थाना पूराकलंदर के बैसिंग गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला था युवक का शव। पुलिस के मुताबिक युवक ने की थी आत्महत्या,आत्महत्याप्रेरित करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा।परिजनों का आरोप। युवक की हुई हत्या।
[03/11, 11:55] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
अयोध्या नगर निगम चुनाव से पहले वार्डों में समस्याओं से त्रस्त नागरिकों ने चुनाव के बहिष्कार का टांगा बोर्ड । ककरही बाजार चूना भट्टी में गूंजा रोड नही तो वोट नहीं का नारा , लोगो की मांग डेंगू से बचत के लिए नाली वा चलने के सड़को के हो निर्माण , तीन वर्षो से सांसद , विधायक , महापौर से मिल कर समस्या की हल की करते रहे मांग , आज तक नही हुई सुनवाई , मजबूरन चुनाव का करना पड़ रहा बहिष्कार ।
[03/11, 18:36] Basudev Yadaw Ayodhya: पापों को नष्ट कर मोक्ष प्रदान करती है अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा
अयोध्या। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी देवोत्थानी, तुलसी विवाह एवं भीष्म पंचक एकादशी के रूप में मनाई जाती है. इस एकादशी के दिन अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा की जाती है. मान्यता है कि यह परिक्रमा भक्तों के पापों को नष्ट कर उन्हें मोक्ष प्रदान करती है । पंचकोसी परिक्रमा आज रात साढ़े आठ बजे से शुरू हो रही है। जो कल पूरे दिन चलेगी जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।नगर निगम की तरफ़ से श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह विश्राम स्थल बनाये गए है। पूरे परिक्रमा मार्ग पर बालू डलवाया जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं के पैर में कंकड़ पत्थर न लगे। पुलिस प्रशासन की ओर से जगह जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है।सीओ अयोध्या डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल लगाया गया है पूरी परिक्रमा को ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी । हाइवे पर रुट डाइवर्जन किया गया है । उन्होंने बताया कि जिस प्रकार दो दिन पहले चौदह कोसी परिक्रमा में 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की और अनुनाम ये लगाया जा रहा है की पंचकोसी परिक्रमा में लाखो की भीड़ होगी।

More Stories
हरदोई30अप्रैल26*महिला अभिभावक से अभद्रता पर एफआईआर दर्ज,
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………*
नई दिल्ली30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*