July 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या02जूलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें...

अयोध्या02जूलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें…

अयोध्या02जूलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें…

अयोध्या।

नगर निगम व बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही। राम की पैड़ी जैसे पर्यटक स्थल पर नगर निगम के विद्युत पोल में उतरा करंट।

करंट की चपेट में आने से गोवंश की दर्दनाक मौत।

राम की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की रहती है भारी भीड, बारिश के मौसम में हो सकता था बड़ा हादसा।

राम की पैड़ी पर लगे नगर निगम के फैंसी लाइट के पोल में उतरा करंट।

करंट के चपेट में आने से गोवंश की हुई दर्दनाक मौत।

स्थानीय लोगों में आक्रोश देर रात से ही पार्षद प्रतिनिधि और स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद।

अपर नगर आयुक्त और महापौर सुबह पहुंचे घटनास्थल पर।

घटना का लिया जाएजा, कार्यदायी संस्था पर कार्रवाही का दिया आश्वासन।
[7/2, 4:20 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

खबर का असर

अयोध्या।

लेखपाल के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने का मामला। एसडीएम बीकापुर विकासधर दुबे ने आरोपी लेखपाल राजेश श्रीवास्तव को किया सस्पेंड। गोविंदपुर की लेखपाल थे राजेश श्रीवास्तव। रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल।

एसडीएम बीकापुर ने एक और लेखपाल को किया सस्पेंड। बिंदेश्वरी प्रसाद को किया सस्पेंड। काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे लेखपाल बिंदेश्वरी प्रसाद।
[7/2, 4:20 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

अयोध्या।

सिराथू की सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी पार्टी के नेता पल्लवी पटेल अपनी मां कृष्णा पटेल के साथ पहुंची अयोध्या। शहर के एक होटल में सोनेलाल पटेल की जयंती पर जनता को किया संबोधित।

2027 के चुनाव पर पल्लवी पटेल ने अपना ध्यान रखा केंद्रित।

2027 में किसी भी पार्टी से गठबंधन से किया इनकार। कहा राष्ट्रीय कमेटी लेगी फैसला।

इशारों ही इशारों में भाजपा को कह डाला अधर्मी। अधर्मी लोग हमारा अधिकार छीन रहे हैं।

2027 का चुनाव व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव होगा।उनको मौका मिलेगा जो वास्तविक हक के अधिकार है। उस लड़ाई का आगाज शुरू हो गया है।

अनुप्रिया पटेल की पार्टी पतिवादी पार्टी हो गई है इस सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा मैं सिर्फ इतना जानती हूं डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने जिस मुहिम का आगाज किया था आज वह लोग सोनेलाल पटेल के कार्य और उनके संदेशों को बेचने का कार्य कर रहे हैं लेकिन यह भूल गए आत्मा और विरासत मेरी माता जी के हाथ में है।

भाजपा पर हमलावर होती हुई बोली पल्लवी पटेल। कहा अधर्मी लोग आज इस देश में इस देश के सबसे बड़े समुदाय के हिस्से को उनके धर्म के नाम पर उनको भटका रहे हैं।

इटावा की घटना पर बोली पल्लवी पटेल। कहा कोई कुछ भी बता दे, चाहे कानून व्यवस्था या अमृत काल बता दे चाहे ये भी कह दे राम राज्य जाग गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रदेश में इस देश में दलित पिछड़ा आदिवासी व मुसलमानो की जो स्थितियां है वह बद से बदतर हैं इसलिए व्यवस्था परिवर्तन जरूरी है।
[7/2, 5:24 PM] +91 94155 29848: *दुखद समाचार*
अयोध्या।
बीकापुर के पूर्व विधायक संत श्री राम द्विवेदी के सुपुत्र का निधन
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे स्व0 संत श्री राम द्विवेदी के पुत्र अजय कुमार द्विवेदी बब्बू का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। अजय द्विवेदी बब्बू लखनऊ पुरातत्व राज्य संग्रहालय में कार्यरत थे। बीते दो दिनों से इंफेक्शन और सांस लेने में कठिनाई के चलते लखनऊ में एडमिट थे आज सुबह 10:00 बजे उनके लखनऊ स्थित आवास पर उनका निधन हो गया ।
उनका अंतिम संस्कार जमथरा घाट पर शाम 5:00 बजे किया जाएगा।।
[7/2, 5:24 PM] +91 94155 29848: ✍️
*पोस्टमॉर्टम से खुला राज, राजेश की गला घोंट हत्या की गई थी*
अयोध्या।
28 जून की रात एक व्यक्ति का शव उसके कमरे में मिला था और उसके हाथ की नस कटी थी। इसको लेकर आत्महत्या की आई थी खबर। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोट कर की गई थी हत्या। हाथ का नस काट कर आत्महत्या का दिया गया था रूप। गाजीपुर का मूल निवासी था मृतक राजेश सिंह। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में रहकर करता था ब्याज पर रुपए देने का काम। गाजीपुर का इसका साथी भी डेढ़ लाख रुपए लगाकर बनाई थी हिस्सेदारी। लाभ न मिलने पर बनाया मर्डर का प्लान।रात में खाने में मिला दी नशे की गोली। बेहोश होने के बाद गला घोटकर कर दी हत्या। हाथ की नस काट कर दे दिया आत्महत्या का रूप। आरोपी गिरफ्तार।
[7/2, 5:24 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
सपा नेता एसटी हसन द्वारा आतंकवादी और कांवड़ियों की तुलना करने पर भड़के हनुमानगढ़ी के संत राजू दास। कहा सपा नेता एसटी हसन का बयान दुर्भाग्यपूर्ण। आतंकवादी संगठन और कांवड़ियों की तुलना करना दुर्भाग्यपूर्ण। सपा बार-बार सनातनियों का अपमान करने का ठेका ले रखा है। कावड़ यात्री जिस रूट से जाते हैं उस रूट पर मछली मदिरा प्रतिबंधित होना जरूरी है। सरकार ने जो गाइडलाइन तय किया है उस रूट पर हर दुकानदार को अपना नाम लिखेगा। कावड़ यात्रा के दौरान तमाम खाद्य सामग्री में पेशाब और थूक कर सामग्री बेचना निंदनीय है। कावड़ रूट पर कोई दुव्यवहार और ना हो दुर्घटना ना कटे इसके नाते सरकार ने जो गाइड लाइन जारी की है उसके अनुरूप कार्य होना ही चाहिए। विपक्ष जिस तरह से राजनीति कर रहा है यह अच्छी बात नहीं है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.