अयोध्या02जून25*पुलिस की सुस्ती: पांच दिन बाद भी नहीं मिला पत्रकार की चोरी हुई बाइक का सुराग
मिल्कीपुर (अयोध्या)। अयोध्या के नया घाट क्षेत्र में पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी की चोरी हुई बाइक का पुलिस को पांच दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले मंगलवार की शाम वेद प्रकाश तिवारी अपनी स्पलेंडर प्लस (ब्लैक, नंबर UP42 AC 7751) बाइक नया घाट पुलिस चौकी के पास खड़ी कर परिवार संग दर्शन-पूजन के लिए गए थे। लौटने पर बाइक गायब मिली।
पत्रकार ने तत्काल नया घाट चौकी में चोरी की सूचना दी, मगर पुलिस टालमटोल करती रही। अगले दिन जब घटना की खबरें समाचार समूहों में वायरल हुईं, तब पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी अनुराग पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक ले जाते नजर आया है, जबकि कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दो टीमें सुरागरसी में लगाई गई हैं।
नया घाट बना बाइक चोरों का अड्डा
स्थानीय लोगों का कहना है कि नया घाट क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की वारदातें रुक नहीं रहीं। पुलिस हर बार केवल फुटेज देखने और जांच की बात कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि उनका वाहन बरामद हो सके और आमजन को भी राहत मिल सके।
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*