[01/08, 12:22] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान*
*परिषदीय विद्यालयों को मंडल स्तरीय अधिकारी लेंगे गोद*
*मंडलायुक्त ने जारी किया आदेश*
भेलसर(अयोध्या)परिषदीय विद्यालयों को मंडल स्तरीय अधिकारी गोद लेंगे।इस सम्बंध में मंडलायुक्त ने आदेश जारी किया है।
तहसील रुदौली अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को मंडल स्तरीय अधिकारी को गोद दिया गया है।मंडल स्तरीय अफसरों पर इन स्कूलों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें पठन-पाठन से लेकर स्कूलों के लिए संचालित योजनाएं शामिल हैं।इन अफसरों को नियमित रूप से अपने गोद लिए स्कूलों का निरीक्षण और पर्यवेक्षण की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने आदेश जारी कर दिया है शिक्षा क्षेत्र मवई अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जैनाबाद को नगर आयुक्त अयोध्या,प्राथमिक विद्यालय पठान को संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या,पूर्व माध्यमिक विद्यालय महमूदपुर को संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या को दिया गया है वही खंड शिक्षा क्षेत्र रुदौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोलवा को निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण,पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलवा उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अयोध्या,प्राथमिक विद्यालय बटौली उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण देखेंगे।
[01/08, 12:22] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन*
*डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध आसान नही*
*खुले आम सड़कों पर भर रहे फर्राटा*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र में डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लग पाना आसान नहीं दिख रहा है।जहां देखिए वहां डग्गा मार वाहनों का काफिला सवारियो को भरते हुए सड़कों पर नजर आएगा चाहे वह टेंपो पर लटक रहे यात्री हो या अन्य।हाइवे से लेकर गांव की सड़को पर यह वाहन फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं।यही नहीं यात्रियों से मन माना पैसा भी वसूल करते हैं लेकिन यह सब जान कर भी पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत चाहे वह गांवो के छोटे रास्ते हो या राष्ट्रीय राजमार्ग हो,इन सब पर सुबह से देर रात तक सवारिया ढो रहे वाहनों का यदि ओचक निरिक्षण किया जाए तो शायद ही पचास फीसदी वाहन टैक्सी में पास हो शेष निजी प्रयोग में पास वाहन सड़क पर तेजी से फर्राटे भर रहे हैं।कहीं सत्ता धारी दल का झंडा तो कही प्रेस का बोर्ड लगाए यह वाहन चालक प्रायः पुलिस व प्रशासन से बचने का प्रयास करते रहते हैं।इससे जहां एक ओर प्रतिमाह हजारों रूपयो राजस्व का चूना परिवहन विभाग को लग रहा है और इसके साथ साथ डग्गा मार वाहनों के चलने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।भूसे की तरह सवारियों को ढो रहे इन वाहनों को न तो पुलिस कुछ कहती हैं और न ही संभागीय अधिकारी।इसी तरह यदि ट्रैक्टर ट्राली पर नजर डालें तो पास कृषि कार्य हेतु और ढोया जा रहा है बरातो को।एक अनुमान के हिसाब से साठ से सत्तर फीसदी ट्रैक्टर में एक ही हेड लाइट को जलते हुए देखा जा सकता है।जिसके चलते विपरीत दिशा में आ रहे वाहन के चालक को यह समझने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्यों कि वह यह नहीं समझ पाता कि टू विलर है या फोर व्हीलर।ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।आपको बता दें कि मवई,भेलसर,उमा पुर,रुदौली की सड़को पर भूसे की तरह सवारियों को भरते हुए डग्गा मार वाहनों पर देखा जा सकता है।यही नहीं सड़को पर दौड़ रहे इन डग्गा मार वाहनों के पास पूरे कागजात भी नहीं होंगे।फिर भी पुलिस व संभागीय अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।
[01/08, 12:22] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व रामराज*
*झमाझम वर्षा होने से किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान*
*खेतों में सूख रही फसलों को मिला पानी*
*धान,गन्ना सहित अन्य फसलों को हुआ फायदा*
भेलसर(अयोध्या)श्रावण मास मे काफ़ी इन्तिज़ार के बाद झमाझम वर्षा से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।वर्षा होने से जहां एक तरफ धान गन्ना सहित अन्य फसलों को फायदा पहुंचा है वहीं दूसरी तरफ पशु,पक्षियों को भी पानी बरसने से राहत मिली है।इस वर्षा से तालाब तो पूरी तरह से नहीं भर पाए हैं लेकिन वर्षा होने के बाद तालाबों के किनारे मेढकों की टर्र टर्र की आवाज तेज तेज सुनाई देने लगी है।किसान अपने खेतों पर पहुंचकर फसलों को देखकर खुश हो रहा है किसान कह रहा है कि इसी तरह से वर्षा होती रही तो अच्छी फसल मिल सकती है।फिलहाल वर्षा में हुई देरी से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है।अनुभवी किसानों का कहना है कि यदि समय से वर्षा होती तो धान की नर्सरी और धान की रोपाई के लिए समय से खेतों में फ्री पानी मिल जाता।सच्चाई के धरातल पर देखा जाए तो महंगा डीजल खरीद करके किसान खेतों की सिंचाई करने पर मजबूर हुआ।लगभग 1 सप्ताह से किसान सिर्फ एक ही बात कह रहा था अगर वर्षा न हुई तो डीजल जलाकर फसल को बचा पाना बहुत मुश्किल होगा।लेकिन झमाझम वर्षा होने के बाद किसानों के चेहरे पर स्पष्ट रूप से मुस्कान झलक रही है जो खेत कुछ दिन पहले सीचें गए थे उनमें पानी भर गया है। सूखे पड़े खेतों में झमाझम वर्षा होने से ऊपर तक नमी आ गई है।झमाझम वर्षा होने से 10-15 दिन के लिए बड़ी राहत मिली है।इस वर्षा होने से धान की बढ़वार बढ़ेगी वही गन्ना की फसल को वर्षा वरदान साबित हो रहा है लगभग 1 माह से सूख रही गन्ना की फसल अब हरी भरी नजर आ रही है।
[01/08, 12:35] Pradip Pandey Gonda: *यूपी न्यूज*
*वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मुकदमे में मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव का रविवार देर रात हुआ निधन. पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चार अगस्त को कोर्ट में होनी है सुनवाई*

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!