अयोध्या13 नवंबर 26*यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1699 वाहनों के ई-चालान

अयोध्या में यातायात माह नवंबर 2026 के तहत पुलिस ने जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया।
एसएसपी अयोध्या के आदेश पर जनपदीय पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए बाइक रैली निकाली गई।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 692 और तीन सवारी बैठाने पर 109 वाहनों का चालान किया गया।
ओवरस्पीडिंग के मामले में पुलिस ने सबसे ज्यादा 652 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
नो-पार्किंग में 96, बिना बीमा वाहन चलाने पर 29 और ड्राइविंग लाइसेंस उल्लंघन में 17 चालान किए गए।
फॉल्टी नंबर प्लेट के 13, फिटनेस उल्लंघन के 10 और मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 2 चालान किए गए।
प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में भी कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत कुल 1699 ई-चालान किए गए। अयोध्या पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की।
More Stories
सहारनपुर 13 नवम्बर 26*❇️दलित-मुस्लिम गठजोड़ से बदल सकता है पश्चिमी यूपी का गणित*
कानपुर नगर 13 नवम्बर 26*शिवराजपुर बिल्हौर*शासन के निर्देशों के विरुद्ध आबकारी विभाग की मिली भगत से सरकारी ठेके पर सुबह से ही बिकने लगती है दारू
लखनऊ13 नवंबर 26*KGMU धर्मांतरण-डॉ. रमीज प्रकरण में 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी।