April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 6 अप्रैल 26*भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया 'सेवा और समर्पण' का संकल्प;

अयोध्या 6 अप्रैल 26*भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया ‘सेवा और समर्पण’ का संकल्प;

अयोध्या 6 अप्रैल 26*भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया ‘सेवा और समर्पण’ का संकल्प;

अयोध्या *भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया ‘सेवा और समर्पण’ का संकल्प; विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पार्टी कार्यलय पर कार्यकर्ताओं द्वारा भारी उत्साह और ऊर्जा के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया ‘अंत्योदय’ के मंत्र और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ, पार्टी कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक भाजपाइयों ने अपनी वैचारिक जड़ों को नमन किया।
ध्वजारोहण और गौरवशाली इतिहास का स्मरण
स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत सुबह कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर पार्टी का झंडा फहराते हुए कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि भाजपा कार्यलय पर 51 बटुकों का सम्मान हनुमान चालीसा पाठ एवं हवन पूजन का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुवा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा की “आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आशा और विश्वास का प्रतीक है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी जी के नेतृत्व में हम एक ‘विकसित भारत’ की ओर अग्रसर हैं।”
जनसंघ कालीन एवं पार्टी के बहूत ही वरिष्ठ सपर्पित कार्यकर्ता नेता पूर्व सांसद विनय कटियार जी ,पूर्व मंत्री अनिल तिवारी जी पूर्व जिलाध्यक्ष कमलाशंकर पाण्डेय आदित्यनारायन मिश्रा मिश्रा दान बहादुर सिंह प्रकाश गुप्ता खुशी राम पाण्डेय राधेश्याम सिंह राम दुलारे गुप्ता का सम्मान स्मृतिचिन्ह,अंगवस्त्र माला रामचरित मानस भेंटकर किया गया।।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल,कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू पाण्डेय रुदौली विधायक रामचंद्र यादव बीकापुर विधायक अमित सिंह जी शिवम सिंह अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल अशोक कसौधन गोकरन द्विवेदी जनार्दन मौर्य सुमन पासवान एवं समस्त जिला पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
प्रेषक
सुशील मिश्रा
मीडिया प्रभारी भाजपा अयोध्या