अयोध्या 26सितम्बर 25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे…
फोटो:- तड़का वध के प्रसंग का मंचन करते कलाकार मनीष चौरसिया।
ताड़का वध प्रसंग से दर्शक रोमांचित, मैदान तालियों से गूंजा
सहारा न्यूज़ ब्यूरो, रुदौली
*आशीर्वाद गुप्ता*
रुदौली-अयोध्या। नगर में चल रही 136वीं ऐतिहासिक रामलीला के दूसरे दिन का मंचन केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि जीवन का गहरा संदेश लेकर आया। भगवान श्रीराम के जन्म और ताड़का वध के प्रसंग ने दर्शकों को यह विश्वास दिलाया कि संसार में चाहे अत्याचार कितना भी प्रबल क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म ही विजय प्राप्त करते हैं। श्रीराम का अवतार संतों और भक्तों की रक्षा तथा दुष्टों के विनाश के लिए हुआ, यही मूल संदेश इस मंचन ने दर्शकों तक पहुँचाया। महाराज दशरथ द्वारा पुत्रकामेष्टि यज्ञ, भगवान श्रीराम का जन्म, ऋषि विश्वामित्र संग राम-लक्ष्मण का वनगमन और ताड़का वध की घटनाओं का मंचन ऐसा जीवंत बना कि दर्शक भक्ति और रोमांच दोनों में डूब गए। ताड़का बनी मनीष चौरसिया ने अपने अभिनय से दर्शकों को भयभीत कर दिया और श्रीराम के बाणों से उसका वध होते ही पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। दशरथ के रूप में ब्रिज किशोर कसौधन और विश्वामित्र के रूप में संतोष राय ने भी अपनी अदाकारी से मंच को जीवंत बना दिया। विशेष बात यह रही कि रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण भी उतना ही लोकप्रिय रहा जितना कि प्रत्यक्ष मंचन। समिति के मुदित अग्रवाल और यश बंसल ने बताया कि केवल दूसरे दिन ही 11 देशों के 32,146 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से रामलीला देखी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि रामकथा का संदेश सीमाओं से परे जाकर लोगों तक पहुँच रहा है और हर दिल को धर्म और सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा दे रहा है।
[9/26, 8:27 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
फतेहगंज स्थित खीर गली में संचालित रानी सती में जिस्मफरोशी के खुलासे के बाद पुलिस ने अयोध्या के 19 होटलो और गेस्ट हाउसो पर रात में की ताबड़तोड़ छापेमारी।
आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर पुलिस ने होटल के एक-एक कमरे को खंगाला। इस दौरान नहीं मिली किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि। पुलिस ने बगैर आईडी के एक ही कमरे में रुके दूसरे व्यक्तियों को भी आईडी जमा करने व आगंतुक की सूचना एलआईयू व पुलिस को देने के दिए निर्देश। पुलिस ने अयोध्या में कई होटलों की जांच की रिसेप्शन पर मौजूद रजिस्टर देखकर सभी कमरों में मौजूद लोगों का कराया सत्यापन। पुलिस के अनुसार आगे भी जारी रहेगा अभियान। किसी भी क्षेत्र में समाज विरोधी गतिविधियों की सूचना मिलने पर संबंधित के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।
[9/26, 8:27 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग
अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र की मौत, कमरे के अंदर छत के कुंडे से लटका मिला शव, लगभग 5 साल से किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था छात्र प्रशांत सिंह, मौके पर पहुंची पुलिस, कोतवाली नगर के जनौरा कृष्णा नगर कॉलोनी का मामला, थाना खंडासा के सथरी गांव का रहने वाला था मृतक छात्र प्रशांत सिंह।
More Stories
कुरुक्षेत्र27सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर कुरुक्षेत्र में।
मथुरा 27 सितंबर 2025*भाजपा महानगर द्वारा दिव्यांगजनों को 116 सहायक उपकरण वितरित*
लखनऊ27सितम्बर25*जब पुलिस का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम शहरी का क्या हाल होगा