अयोध्या 25 मार्च 26*अयोध्या में BJP संगठन के भीतर गहरी चर्चा। माफिया को बनाया गया महानगर महामंत्री?*
अयोध्या *मर्यादा की नगरी अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक फैसले पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, शिवेंद्र सिंह को भाजपा अयोध्या महानगर महामंत्री बनाया गया है, जिन पर 18 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में महानगर महामंत्री बनाए गए शिवेंद्र सिंह पर 18 आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया जा रहा है, और वे पहले जेल भी जा चुके हैं।
बताया जा रहा है कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उनके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हुए थे और वे जेल में निरुद्ध भी रहे। इस नियुक्ति के बाद पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं कि बिना लंबी संगठनात्मक पृष्ठभूमि के इतनी बड़ी जिम्मेदारी कैसे दी गई।
स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की चर्चा है, वहीं विपक्ष को भी मुद्दा मिल गया है। हालांकि, भाजपा या शिवेंद्र सिंह की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

More Stories
कौशाम्बी २६ जून २०२६ * कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी गैस टैंकर में लगी भीषण आग दर्जनों झुलसे, 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुझी आग
नई दिल्ली २६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…
प्रयागराज २६ जून २०२६ * हाईकोर्ट ने फीलगुड की खुशी मना रहे ग्राम प्रधानों के अरमानों पर फेरा पानी- पद से फिर हुए पैदल…