अयोध्या 24/11/25* राम मंदिर निर्माण के बाद होने वाले ध्वजा रोहण मे जगतगुरु रामभद्राचार्य को निमंत्रण पत्र नहीं भेजा गया
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद अब ध्वजारोहण होना है. पिछले साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब कल यानि मंगलवार (25 नवंबर) को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा. पीएम मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत और विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 8 हजार विशिष्टजन इस ऐतिहासिक समारोह के साक्षी बनेंगे. इस कार्यक्रम में बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी बुलाया गया है, लेकिन जगतगुरु रामभद्राचार्य को निमंत्रण पत्र नहीं सौंपा गया है, इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई है. जगतगुरु ने कहा कि इतना सब करने के बाद भी हमारी उपेक्षाएं पूरी नहीं हुईं. हमको इस कार्यक्रम का आमंत्रण भी नहीं भेजा गया.

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया