अयोध्या 24 फ़रवरी 26*खानकाह हजरत शैखुल आलम मे कुरान तरहवी हुई मुकम्मल
भेलसर(अयोध्या)माह-ए-रमजान के पहला अशरा शुरू हो के साथ ही इस अशरे में कुरान तरावीह भी मुकम्मल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस क्रम में खानकाह हजरत शैखुल आलम मे माहे रमजान उल मुबारक के मुकद्दस मौके पर सोमवार को कुरान तरहवी मुकम्मल हुई जिसे हाफिज आतिफ़ साबरी ने सुना कर अपनी खूबसूरत व बुलंद आवाज से तरावी सुनने वाले नमाजी हजरात के दिलो को मुनव्वर कर दिया। हाफिज आतिफ़ साबरी की दस्तार बंदी भी माहे रमजान से चंद दिनों पहले ही हुई हैं। खानकाह मे कुरान तरावीह सोमवार की रात हाफिज आतिफ़ साबरी साहब ने मुकम्मल किया व उनके द्वारा रमजान की फजीलत बयान की गई। साथ ही देश में अमन-चैन की दुआएं की गई।
इस दौरान हाफिज आतिफ़ साबरी साहब ने कहा कि रमजान का महीना काफी खास है। इस महीने में नेकियां बरसती है। इस महीने में अधिक से अधिक इबादत, कुरान की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा करनी चाहिए। साथ ही जिनके वालिदैन इस दुनिया से रुख़सत हो चुके हैं उनकी मगफिरत की दुआ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरान तरावीह मुकम्मल होने के बाद सूरह तरावीह की नमाज पढ़ना चाहिए। दुआ होने के बाद हजारों का हुज़ूम हाफिज आतिफ़ साबरी को मुबारकबाद देने पहुंचा। इस दौरान सम्राट वाली मस्जिद से अपनी तरहवी पढ़ने के बाद रुदौली के समाजसेवी व युवाओं के लोकप्रिय कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रुदौलवी भी हाफिज आतिफ़ साबरी को मुबारकबाद दी व शाल पहना कर हदिया पेश की।इस दौरान तारिक रुदौलवी ने कहा कि हाफिज आतिफ़ साबरी ने हमारे क्षेत्र और नगर के जामिया चिशतिया का नाम अपने इल्म से रौशन किया हैं इसके लिए हम बहुत बहुत मुबारकबाद पेश करते हैं और क्षेत्र के अपने तमाम मुस्लिम भाईओ से अपील करते हैं कि अगर आप के 3 या 4 बच्चे हैं तो उनमे से एक को हाफिजे कुरान जरूर बनाइये ताकि दीन व अल्लाह की राह मे काम करें।

More Stories
दिल्ली29जुलाई26*दिल्ली में मजदूर-किसान राष्ट्रीय सम्मेलन | केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता का बड़ा संदेश |
नई दिल्ली29 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखनऊ29जुलाई26*यूपी में स्कूलों के बंद होने के बयान पर अखिलेश यादव पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का बयान*