अयोध्या 21 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण को लेकर विवाद बढ़ गया है।
जनौरा नाका स्थित 11 घरों को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया।
कार्रवाई के बाद अब भाजपा महिला मोर्चा भी पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतर आई है।
मौके पर पहुंचीं महिला मोर्चा की अशोका द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष अनीता शर्मा और मंडल उपाध्यक्ष पूजा रावत ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
महिला मोर्चा नेताओं ने सवाल उठाया कि जब सड़क का मध्य बिंदु तय कर दोनों तरफ से चौड़ीकरण की बात थी, तो एक तरफ ही मकानों पर कार्रवाई क्यों की गई?
नेताओं ने प्रशासन से कार्रवाई में समानता और पारदर्शिता बरतने की मांग की।
नवंबर में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को देखते हुए जिला प्रशासन चौड़ीकरण का काम तेजी से कर रहा है।
प्रशासन के अनुसार प्रभावित भवनों के मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे और भवन के मुआवजे की प्रक्रिया भी की गई है।
कुछ प्रभावित लोग हाईकोर्ट चले गए थे, जिसके बाद कुछ समय के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई थी।
प्रशासन का कहना है कि हाईकोर्ट से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई दोबारा शुरू की गई।
बताया गया कि देर रात सात और घरों को गिराया गया। कार्रवाई से प्रभावित परिवार परेशान हैं, वहीं अब भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं के मौके पर पहुंचने से यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है।
[21/09, 16:30] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में कांग्रेस का 2027 चुनावी मंथन, अभिषेक दत्त ने उठाए जमीन अधिग्रहण और राम मंदिर के मुद्दे।
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अयोध्या में संगठनात्मक बैठक की, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी अभिषेक दत्त कमला नेहरू भवन पहुंचे।
जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ स्तर की स्थिति और जनता से संवाद को लेकर चर्चा की गई।
अभिषेक दत्त ने अयोध्या में सर्किल रेट और भूमि अधिग्रहण का मुद्दा उठाया, कहा कि 2017 के बाद लंबे समय तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया।
कांग्रेस नेता के मुताबिक 2018-19 के बाद अयोध्या में किसानों और स्थानीय लोगों की जमीनें अधिग्रहित की गईं, जबकि आसपास के जिलों में सर्किल रेट बढ़े।
उन्होंने मांग की कि जिन लोगों की जमीन पुराने सर्किल रेट पर अधिग्रहित हुई, उन्हें नए सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाए।
राम मंदिर ट्रस्ट और नए CEO की कार्यप्रणाली पर भी अभिषेक दत्त ने सवाल उठाए। उन्होंने CEO की नियुक्ति और मंदिर प्रशासन को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि सीईओ के पद पर किसी शंकराचार्य की नियुक्ति होनी चाहिए थी।
मंदिर में कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता और आय की जांच संबंधी बयान पर भी कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया, और कहा कि आर्थिक स्थिति को रोजगार का आधार नहीं बनाया जाना चाहिए।
राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन, चंदा और निर्माण संबंधी अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए अभिषेक दत्त ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
2024 लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर बीजेपी की हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “2024 तो सिर्फ झांकी है, 2027 अभी बाकी है।”
अभिषेक दत्त ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता ईवीएम के जरिए अपना जवाब देगी, साथ ही सत्ता में आने पर कथित अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया।
[21/09, 16:30] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रौनाही पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का खुलासा किया।
पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेन्द्र मौर्या (27) और भोला निषाद (23) के रूप में हुई।
दोनों आरोपी गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मुबारकगंज के पास लिंक रोड से दोनों को पकड़ा।
तस्करों के कब्जे से 24 गत्तों में 672 बोतल/शीशी बरामद हुई।
बरामद शराब की कुल मात्रा 314.97 लीटर बताई गई है।
शराब में रॉयल ग्रीन, ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर समेत विभिन्न ब्रांड शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे।
पुलिस ने शराब के साथ वैगनार कार नंबर MH31FE8306 भी बरामद की है।
वाहन के दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
[21/09, 16:30] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
तारुन थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है।
पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज दुबे, बबलू और सूरज के रूप में हुई है।
तीनों आरोपी सोनवर्षा, थाना महाराजगंज, जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं।
आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 2170 रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड भी बरामद किया है।
इसके अलावा होम्योपैथिक दवाएं भी आरोपियों के पास से मिली हैं।
पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सीडीआर की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस के मुताबिक, नीरज दुबे के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है, जबकि तीनों के खिलाफ तारुन थाने में लूट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।
[21/09, 16:30] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
जिला अस्पताल में दलालों की भरमार,ओपीडी के किसी कक्ष में भी दिखाई पड़ सकते हैं दलाल, जिला अस्पताल प्रबंधन दलालों पर नहीं लगा पा रहा है लगाम, आए दिन दलालों की फोटो हो रही वायरल।
[21/09, 16:30] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जीतेंद्र मिश्रा ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया,रविवार देर रात अयोध्या पहुंचे,जीतेंद्र मिश्रा ने आज सुबह रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर परिसर स्थित यात्री सुविधा केंद्र में बने अपने नवनिर्मित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
More Stories
कानपुर नगर 21 सितंबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने एसीपी बिल्हौर कार्यालय का किया निरीक्षण,
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26 ब्रेकिंग: जिला जेल में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण,,,,
पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुलाबबाग से 135 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा रामदेव के जयकारे के साथ कानकी धाम रवाना,