अयोध्या 21फ़रवरी26*रुदौली तहसील में न्याय न मिलने पर पीड़ित ने खुद पर पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश
तहसील में मचा हड़कंप
भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील में न्याय न मिलने पर शत्रोहन पुत्र छोटे लाल ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश की।आनन फानन में मौजूद पुलिस कर्मियों व फरियादियों ने बचाया।फरियादी के कार्य से तहसील में हड़कंप मच गया।
तहसील रुदौली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कम्प मच गया जब बिचाला निवासी शत्रोहन ने न्याय न मिलने से आहत होकर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश कर दी।घटना के समय तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा थी और मौक़े पर मौजूद पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर युवक को बचाया।
जानकारी के अनुसार शत्रोहन लंबे समय से राजस्व संबंधित अपनी शिकायत का समाधान करवाने के लिए तहसील समाधान दिवस में आता था। शिकायत का निवारण नहीं होने पर उसने यह गंभीर कदम उठाया। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अधिकारी तथा कर्मचारी घबराए हुए दिखे।पुलिस और कर्मचारियों के तुरंत प्रयास से शत्रोहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया।इस सम्बंध में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि धारा 24 में हदबारारी आख्या की पुष्टि हो चुकी है जिसके विरूद्ध पीड़ित ने बाज़दायर प्रस्तुत किया है।पीड़ित चाहता है कि मौके पर हदबारारी आख्या का अनुपालन न होने पाए।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार