April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 2 अप्रैल 26*गैस की कालाबाजारी को लेकर भाकियू में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या 2 अप्रैल 26*गैस की कालाबाजारी को लेकर भाकियू में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या 2 अप्रैल 26*गैस की कालाबाजारी को लेकर भाकियू में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भेलसर(अयोध्या)गैस की कालाबाजारी और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। तहसील अध्यक्ष रविशंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में किसानों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम रुदौली संतोष कुमार को सौंपा।
उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि रुदौली क्षेत्र की गैस एजेंसी पर घरेलू सिलेंडर बुक होने के बावजूद किसानों व आम जनमानस को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है। किसानों का कहना है कि DAC नंबर मिलने के बाद भी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। मोबाइल पर मैसेज आने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। दूसरी प्रमुख मांग में किसानों ने पेट्रोल पंपों पर डिब्बों में डीजल न दिए जाने की समस्या उठाई। उनका कहना है कि डीजल न मिलने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं, इसलिए इसे तत्काल सुचारू रूप से शुरू कराया जाए। तीसरी मांग जैथरी गांव की मीना यादव सहित आम लोगों के चक मार्ग को लेकर रही, जो लंबे समय से प्रभावित है। किसानों ने इसे तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की।इन सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान जिला सचिव भोला सिंह टाइगर, जिला उपाध्यक्ष शंकरपाल पांडेय, तहसील अध्यक्ष रविशंकर पाण्डेय, रामू चंद्र विश्वकर्मा सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहीं।

एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि गैस आपूर्ति और किसानों की अन्य समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान कराया जाएगा।

Taza Khabar