अयोध्या 18/11/25*वंदेमातरम का जयघोष से सरदार पटेल को नमन कर निकली एकता पद यात्रा
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिखाई हरी झंडी
राष्ट्रीय एकता का संदेश दे गई विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा
भेलसर(अयोध्या)वंदेमातरम् और भारत माता की जय के गगनचुंबी जयघोष, हाथों में तिरंगा धामे उत्साह से लबरेज युवा। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत छात्र छात्राएं और आधी आबादी की पूरी भागीदारी और एकता के सूत्र में बंधे व अनुशासन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते प्रबुद्ध वर्ग के लोग। कुछ ऐसा दृश्य मंगलवार को डाक बंगले से निकली सरदार पटेल की एकता यात्रा का रहा। राष्ट्र प्रथम व देश प्रेम के ज्वार में पांच किमी की दूरी तय करने में शहर के बुजुर्गों के पांव भी नहीं थके।
रुदौली में विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने लायक रहा। एकता पदयात्रा को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डाकबंगले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा की शुरुआत से पहले विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। लौह पुरुष की दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनकी जयंती पर निकाली गई यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक सशक्त संदेश है।”
पदयात्रा आज़ाद नगर चौराहा तक निकाली गई। डीजे पर राष्ट्रभक्ति के गीतों की गूंज और कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा मार्ग देशभक्ति से सराबोर रहा। पंक्ति-बद्ध होकर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता महिलाएं पुरुष और बच्चे हाथों में तिरंगा लिए चलते रहे।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा व सभासद आशीष वैश्य द्वारा यात्रा समेत कई जगहों पर पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, खुन्नू पांडे, तेज तिवारी, रघुनंदन चौरसिया, सभासद कुलदीप सोनकर, आशीष वैश्य, महेश कश्यप, पंकज शर्मा, उमाशंकर कसौधन, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष निर्मल शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामनेवल लोधी, बाबा बाजार मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, किशोरी लाल भारती जिला अध्यक्ष अनसूचित मोर्चा अयोध्या , राजीव तिवारी ब्लाक प्रमुख मवई,सभासद रामराज लोधी, शिव गोविंद पांडे, आलोक यादव, सचिन कसौधन नवनीत रस्तोगी हिमांशु गर्ग आकाश शर्मा राज किशोर सिंह रामसनेही लोधी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पदयात्रा में शामिल रहे।

More Stories
नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*