अयोध्या 23 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[23/11, 16:23] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में कल कार्तिक पूर्णिमा का पावन स्नान, आज शाम से ही शुरू हो जाएगा श्रद्धालुओं का स्नान।
लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद, सरयू घाटों पर प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम।
एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
एडीजी ने बताया कि स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जल पुलिस और एसडीआरएफ को पूरी तरह सक्रिय किया गया है।
स्थानीय गोताखोरों की भी ली जा रही सेवाएं, संत समाज और संभ्रांत लोगों से भी प्रशासन को मिल रहा सहयोग।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मजिस्ट्रेट, पुलिस और अन्य विभागों की ड्यूटी लगाई गई है, अधिकारी लगातार करेंगे भ्रमण।
नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मुताबिक श्रद्धालुओं के लिए 100 से अधिक अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।
घाटों से लेकर पार्किंग तक करीब 400 अस्थायी और स्थायी शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल के भी इंतजाम।
पूरे अयोध्या क्षेत्र में 700 से अधिक सफाईकर्मी तीन पालियों में करेंगे सफाई, घाटों और राम मंदिर क्षेत्र पर विशेष फोकस।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कार्तिक पूर्णिमा पर सनातनियों को दी बधाई, अयोध्या में स्नान, दान और जप को बताया विशेष पुण्यकारी।
[23/11, 16:23] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
*साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या और जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्ते: मुख्यमंत्री*
*अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में बोले सीएम योगी- यह रेल सेवा भारत-नेपाल की चिरस्थायी मित्रता, धार्मिक आस्था और आर्थिक संबंधों को देगी नई गति*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत और विकास’ के विजन का उदाहरण है नई रेल सेवा, रामलला और माता जानकी के दर्शन के लिए दोनों देशों के श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी सुविधा*
*सीतामढ़ी के पुनौरा धाम से होकर गुजरेगी ट्रेन, उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के 10 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा ठहराव, पर्यटन, व्यापार, स्थानीय शिल्प और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: सीएम*
*अयोध्या-मिथिला का पौराणिक मिलन, सरयू-कमला एक्सप्रेस से फिर मजबूत होंगे राम-जानकी के रिश्ते: मुख्यमंत्री*
*नेपाल के श्रद्धालुओं को रामलला और भारतीय भक्तों को मिलेंगे मां जानकी के दर्शन के सीधे अवसर*
*’पड़ोसी प्रथम’ की नीति को विस्तार, सड़क, रेल, डिजिटल और व्यापारिक संपर्क से मजबूत होगी भारत-नेपाल मैत्री*
*अयोध्या, 23 नवंबर।* अयोध्या और मिथिला की सदियों पुरानी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारिवारिक विरासत को आधुनिक रेल संपर्क के माध्यम से नई मजबूती मिलने जा रही है। अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच शुरू की गई सरयू-कमला एक्सप्रेस भारत और नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के साथ दोनों देशों के श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाएगी। यह केवल दो धार्मिक नगरों को जोड़ने वाली रेल सेवा नहीं, बल्कि साझा विरासत, जनआस्था और आर्थिक संभावनाओं को एक साथ जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत और विकास’ के दृष्टिकोण का उदाहरण बताया।
उन्होंने कहा कि मां सरयू की पावन धारा से सिंचित अयोध्या और मां कमला के जल से अभिसिंचित माता जानकी की भूमि जनकपुर का यह जुड़ाव दोनों देशों के हजारों वर्षों पुराने संबंधों को नया विस्तार देगा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल से नेपाल के श्रद्धालु सीधे अयोध्या आकर रामलला के दर्शन कर सकेंगे, वहीं भारत के श्रद्धालुओं को जनकपुर धाम में माता जानकी के दर्शन की सुविधा मिलेगी। यह दोनों देशों की चिरस्थायी मित्रता और आपसी विश्वास को और सुदृढ़ करेगी।
*राम-जानकी परंपरा में रचा-बसा है भारत-नेपाल का रिश्ता*
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल का संबंध केवल दो पड़ोसी देशों का राजनीतिक या भौगोलिक संबंध नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्षों की साझा आस्था, आत्मीयता, संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों से बना है। इसे राम-जानकी की परंपरा में ‘रोटी-बेटी का रिश्ता’ कहा जाता है। महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का मिथिला जाना तथा विवाह के उपरांत महाराजा दशरथ की बारात का अयोध्या से जनकपुर पहुंचना आज भी दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक स्मृतियों में जीवंत है। विवाह पंचमी सहित विभिन्न पारंपरिक आयोजनों में इस प्रसंग को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। अयोध्या के लोग आज भी जनकपुर को अपना ससुराल मानते हैं और मिथिला क्षेत्र में भगवान श्रीराम को पाहुन मानकर उनके प्रति विशेष आत्मीयता और सम्मान का भाव है।
उन्होंने कहा कि जनकपुर के राम-जानकी विवाह मंडप में विवाह पंचमी का उत्सव मनाया जाता है तो अयोध्या में भी मंगल गीत गूंजते हैं। पिछले वर्ष विवाह पंचमी के अवसर पर ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा की स्थापना हुई थी। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लगभग 500 वर्षों के लंबे संघर्ष का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यात्रा में नेपाल के संतों, युवाओं, माताओं-बहनों और सामान्य श्रद्धालुओं का त्याग एवं सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर माता जानकी के मायके जनकपुर धाम से सैकड़ों श्रद्धालु मंगल उपहार लेकर स्नेहपूर्वक अयोध्या पहुंचे थे।
*पशुपतिनाथ से काशी विश्वनाथ और लुंबिनी से कुशीनगर तक साझा आध्यात्मिक विरासत*
मुख्यमंत्री ने भारत-नेपाल के धार्मिक और आध्यात्मिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर और काशी के बाबा विश्वनाथ धाम के बीच सदियों से आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है। उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु पीढ़ियों से मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ की यात्रा करते आ रहे हैं। मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर में नेपाल से भेजी गई खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा तथा चैत्र नवरात्र में नेपाल से देवीपाटन शक्तिपीठ आने वाली श्रद्धालुओं की यात्रा दोनों देशों के बीच आस्था के इसी रिश्ते को प्रदर्शित करती है। उन्होंने भगवान बुद्ध की साझा विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ, जबकि उनके जीवन, साधना और धर्म की यात्रा के अनेक महत्वपूर्ण पड़ाव उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। कपिलवस्तु-पिपरहवा, श्रावस्ती, सारनाथ और कुशीनगर आज भी इस विरासत को जीवंत बनाए हुए हैं। जुलाई 2025 में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हांगकांग से भारत वापस लाए गए, जो गौरव का विषय है। पिपरहवा उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित है।
मुख्यमंत्री ने नदियों के माध्यम से भी दोनों देशों के प्राकृतिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नेपाल के हिमालयी क्षेत्र से निकलने वाली कर्णाली, गंडकी, राप्ती और महाकाली जैसी नदियां उत्तर प्रदेश में घाघरा यानी सरयू, गंडक, राप्ती और शारदा के रूप में यहां के खेतों और जनजीवन को समृद्ध करती हैं। सरयू की लहरों और जनकपुर की मंगल ध्वनियों में दोनों क्षेत्रों का साझा सांस्कृतिक भाव दिखाई देता है।
*खुली सीमा और ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति से मजबूत हो रहे संबंध*
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल की खुली सीमा दुनिया में आपसी विश्वास का अनूठा उदाहरण है। प्रतिदिन हजारों लोग व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों के लिए दोनों देशों के बीच आवागमन करते हैं। सुख-दुख की हर घड़ी में भारत और नेपाल एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीति ‘पड़ोसी प्रथम’ की भावना के अनुरूप है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सात जिले पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज नेपाल के साथ लगभग 600 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने के लिए हाईवे, आई-वे और ट्रांस-वे के माध्यम से सड़क, डिजिटल, ऊर्जा, सूचना और रेल संपर्क को विस्तार देने का दृष्टिकोण रखा है। सरयू-कमला एक्सप्रेस इसी रेल संपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकपुर के माता जानकी मंदिर परिसर से जनकपुर-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दिखाए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय अयोध्या में पहली बस का स्वागत करने का अवसर मिला था। अब रेल संपर्क के माध्यम से दोनों धामों के बीच संबंधों को और विस्तार मिल रहा है।
*रुपईडीहा से सोनौली तक सीमा क्षेत्र में कनेक्टिविटी और व्यापार का विस्तार*
मुख्यमंत्री ने नेपाल सीमा से जुड़े उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे की जानकारी देते हुए कहा कि रुपईडीहा में नेपाल बॉर्डर पर प्रदेश का पहला लैंड पोर्ट तैयार है। भारत से नेपाल को होने वाले निर्यात का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से जाता है। रुपईडीहा सीमा के आसपास औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर विकसित करने की कार्ययोजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ-रुपईडीहा कॉरिडोर के अंतर्गत बाराबंकी-बहराइच फोरलेन हाईवे के निर्माण से रुपईडीहा से नेपालगंज तक यात्रा में लगने वाले समय में लगभग आधी कमी आएगी। बहराइच के सीमावर्ती रुपईडीहा-नेपालगंज रोड क्षेत्र को नानपारा-बहराइच के रास्ते ब्रॉडगेज और विद्युतीकृत रेल नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। इससे सीमा क्षेत्र में जनसंपर्क और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। सोनौली-भैरहवा इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां पब्लिक टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो टर्मिनल बिल्डिंग और वेयरहाउस जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले सप्ताह ही 1,450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 80 किलोमीटर लंबे गोरखपुर-सोनौली मार्ग का लोकार्पण किया गया। नेपाल सीमा से सिद्धार्थनगर और बस्ती होते हुए प्रयागराज तक फोरलेन कॉरिडोर विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है।
उन्होंने 750 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित छह लेन के गोरखपुर-शामली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमा के बीच संपर्क मजबूत होगा। वहीं, अयोध्या से सीतामढ़ी होते हुए जनकपुर की ओर जाने वाला श्रीराम-जानकी मार्ग भी आकार ले रहा है। इन परियोजनाओं से भारत-नेपाल के बीच व्यापार, पर्यटन और सामाजिक संपर्क के नए अवसर तैयार होंगे।
*अयोध्या में आधुनिक कनेक्टिविटी से धार्मिक पर्यटन को मिल रहा विस्तार*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी उपेक्षा का सामना करने वाली अयोध्या आज आधुनिक और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ विकसित हो रही है। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के माध्यम से भगवान श्रीराम की नगरी को देश और दुनिया से जोड़ा गया है। पहले जहां अयोध्या में सिंगल रेल लाइन की कनेक्टिविटी थी, वहीं अब डबल रेल लाइन के साथ वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से रामायण सर्किट और बौद्ध सर्किट को भी नई गति प्रदान करेगी। यह ट्रेन मां जानकी के प्राकट्य स्थल सीतामढ़ी से होकर गुजरेगी, जहां पुनौरा धाम में माता सीता को समर्पित भव्य मां जानकी मंदिर और आध्यात्मिक नगरी का निर्माण किया जा रहा है।
*10 स्टेशनों पर ठहराव से पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा*
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के 10 महत्वपूर्ण मध्यवर्ती स्टेशनों पर सरयू-कमला एक्सप्रेस के ठहराव से सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन, व्यापार, होटल व्यवसाय, स्थानीय शिल्प और परिवहन के क्षेत्र में हजारों नए रोजगार अवसर सृजित होने की संभावनाएं हैं। इस रेल सेवा से दोनों देशों के नागरिकों के बीच पीपल-टू-पीपल कनेक्ट और आपसी विश्वास भी मजबूत होगा। उन्होंने विशेष रूप से जनकपुर की मिथिला पेंटिंग से जुड़ी महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह रेल सेवा उनके आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम भी बनेगी। बेहतर आवागमन से स्थानीय हस्तशिल्प को नए बाजारों तक पहुंचाने और महिला कारीगरों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामायण सर्किट और बौद्ध सर्किट दोनों का केंद्र उत्तर प्रदेश है और इनका विस्तार नेपाल तक है। ऐसे में सरयू-कमला एक्सप्रेस केवल यातायात की सुविधा नहीं, बल्कि दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह केपी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव उपस्थित रहे, जबकि अयोध्या धाम से प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या धाम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, विधायकगण रामचंद्र यादव, अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे राजेश पांडे, मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा मौजूद रहे।
[23/11, 16:23] +91 87380 48060: *मुस्लिम समाज ने डॉ. विशाल मिश्र की दावेदारी को दिया समर्थन, भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने की उठाई मांग*
फैजाबाद के रीडगंज मोहल्ले में मुस्लिम समाज की स्वैच्छिक बैठक, कहा—विचारधारा से ऊपर उठकर करेंगे डॉ. विशाल मिश्र का सहयोग
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी के रूप में डॉ. विशाल मिश्र की दावेदारी को लगातार सामाजिक समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में फैजाबाद के रीडगंज मोहल्ले में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वतः एक बैठक आयोजित कर डॉ. विशाल मिश्र की दावेदारी को मजबूती देने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकमत से कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी डॉ. विशाल मिश्र को अयोध्या विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित करती है, तो वे दलगत और वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर उनका समर्थन करेंगे और भाजपा के पक्ष में सहयोग करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए छात्र नेता इमरान हाशमी ने कहा कि डॉ. विशाल मिश्र एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो अयोध्या के प्रत्येक जाति, धर्म और वर्ग के लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हैं। वे बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे व्यक्ति को राजनीतिक अवसर मिलना चाहिए, जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हमेशा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहा हो।
बैठक में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकमत से यह भी स्वीकार किया कि छात्र राजनीति के दौर में जब डॉ. विशाल मिश्र के पास संगठनात्मक और राजनीतिक ताकत थी, तब उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधित्व देने में कभी जाति, धर्म और वर्ग का भेदभाव नहीं किया। उन्होंने ब्राह्मण, यादव, कुर्मी, क्षत्रिय, वैश्य सहित सभी वर्गों के युवाओं को छात्रसंघ चुनाव लड़ने का अवसर और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया। वहीं मुस्लिम समाज के बेटे साहनवाज खान को छात्रसंघ अध्यक्ष बनाकर मुस्लिम समाज को भी सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने का काम किया।
इतना ही नहीं, डॉ. विशाल मिश्र ने अपने साथी सुल्तान अंसारी को भी राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाते हुए पार्षद बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके माध्यम से उन्होंने मुस्लिम समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को और मजबूत करने का काम किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विशाल मिश्र ने मुस्लिम समाज को केवल छात्र राजनीति तक सीमित प्रतिनिधित्व नहीं दिया, बल्कि मुख्यधारा की राजनीति में भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव और संगठनात्मक क्षमता का उपयोग समाज के दूसरे लोगों को नेतृत्व और पहचान दिलाने के लिए किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विशाल मिश्र ने उस समय भी समाज के लोगों को आगे बढ़ाने और उन्हें राजनीतिक अवसर देने का काम किया, जब उनकी अपनी राजनीतिक ताकत सीमित थी। उन्होंने कभी यह नहीं देखा कि सामने वाला व्यक्ति किस जाति, धर्म या वर्ग से आता है, बल्कि उसकी योग्यता और अपनेपन को महत्व दिया। जब विशाल मिश्र ने अपनी राजनीतिक ताकत के समय दूसरों को ताकतवर बनाने का काम किया, तो आज जब वे स्वयं अयोध्या से नेतृत्व करने की इच्छा लेकर सामने आए हैं, तब समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह उन्हें अपनी ताकत दे और उनके संघर्ष में सहभागी बने।
इमरान हाशमी ने कहा कि डॉ. विशाल मिश्र ने अयोध्या की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार आवाज उठाई है। फैजाबाद जिला अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन को चालू कराने, श्रीराम अस्पताल में वर्षों से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कराने, जनपद में एमआरआई सुविधा उपलब्ध कराने तथा विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती जैसे जनहित के मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में कुंभ मेले के दौरान जब प्रतिबंधों के कारण व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, तब डॉ. विशाल मिश्र ने आंदोलन करके हनुमानगढ़ी सिंह द्वार स्थित व्यापारियों की 146 दुकानों को खुलवाने के लिए संघर्ष किया। ये दुकानें 49 दिनों से बंद थीं। उन्होंने व्यापारियों की आवाज बनकर उनके हितों की लड़ाई लड़ी।
इमरान हाशमी ने कहा कि डॉ. विशाल मिश्र जैसे संघर्षशील और जनसरोकारों से जुड़े व्यक्ति को यदि अयोध्या का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है, तो वे निश्चित रूप से अयोध्या के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। यही कारण है कि समाज के लोग स्वयं आगे आकर उनकी दावेदारी को समर्थन दे रहे हैं।
बैठक में उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि उनका समर्थन किसी राजनीतिक स्वार्थ या मजबूरी का परिणाम नहीं, बल्कि डॉ. विशाल मिश्र के व्यक्तित्व, संघर्ष, सामाजिक व्यवहार और जनसेवा की भावना के प्रति विश्वास का परिणाम है। यदि भाजपा उन्हें प्रत्याशी घोषित करती है, तो वे व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर उनके साथ खड़े होकर उनकी जीत सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।
बैठक में बादशाह खान, असलम खान, रेहान सिद्दीकी, अदीव अख्तर, शहबाज हाशमी, राजा कुरैशी, मोहम्मद फराज, मोहम्मद आतिफ, सरताज अहमद, यासीन वैस, हुसैन आकिब सहित अनेक गणमान्य एवं युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक का संदेश स्पष्ट था—जिस व्यक्ति ने अपनी ताकत रहते हुए समाज के हर वर्ग को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आगे बढ़ने का अवसर दिया, आज उसे ताकत देने की बारी समाज की है। अयोध्या को ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए, जो जाति और धर्म से ऊपर उठकर हर नागरिक के सुख-दुख में साथ खड़ा हो।
[23/11, 16:23] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या से जनकपुरधाम के बीच आज शुरू होगी सीधी रेल सेवा।
सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ को लेकर अयोध्या में तैयारियां पूरी।
ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रहेंगे मौजूद।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह हैदराबाद हाउस से दिखाएंगे हरी झंडी।
भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने सीधी रेल सेवा शुरू होने का किया स्वागत।
विधायक बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में लगातार बढ़ाई गईं बुनियादी सुविधाएं।
डबल इंजन सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा।
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के साथ रेलवे सुविधाओं का भी हुआ विस्तार।
अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी ट्रेन से रामभक्तों और श्रद्धालुओं का आवागमन होगा आसान।
विधायक रामचंद्र यादव बोले- रेल सेवा से भारत और नेपाल के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती।
[23/11, 16:23] +91 87380 48060: *मेडिकल कॉलेज में आशा बहू पर पैसे लेने का आरोप, पीड़ित ने सीएमएस को दिया शिकायती पत्र*
*अयोध्या।*
राजर्षि दशरथ राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दर्शन नगर में प्रसव पीड़िता के परिजन ने आशा बहू पर सरकारी सुविधा के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता रामदेव पुत्र जगन्नाथ के अनुसार वह दिनांक 22 नवंबर को लगभग 12 बजे दोपहर अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा की समस्या को लेकर मेडिकल कॉलेज आया था। आरोप है कि गांव घटौली की आशा बहू श्रीमती मिथिलेश कुमारी ने मेडिकल कॉलेज की सुविधा दिलाने के नाम पर 5000 रुपये ले लिए।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद खून जांच व बाहर से अल्ट्रासाउंड कराया गया तथा सरकारी एंबुलेंस की सुविधा के नाम पर 7200 रुपये ले लिए गए।
पीड़ित के अनुसार जब मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई, तो मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी के पहुंचने पर आशा बहू द्वारा 5000 रुपये वापस कर दिए गए।
शिकायतकर्ता ने पत्र में कहा है कि सरकारी सुविधा के नाम पर इस तरह गरीब लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने सीएमएस से आशा बहू के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश करने की मांग की है।
[23/11, 16:23] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सड़क हादसे में आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव घायल,घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है, कोतवाली नगर के पोस्ट ऑफिस तिराहे पर शहर के मोहन स्वीट हाउस के ऑटो ने पैदल जा रहे निरीक्षक राघवेंद्र यादव को मारी टक्कर,आयी गंभीर चोटे, ऑटो और उसका ड्राइवर पुलिस कस्टडी में,घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे और उनका हालचाल जाना।चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी।

More Stories
अयोध्या 23 नवम्बर 26*भगवान श्रीराम–माता श्रीजानकी की आस्था को मिली भारतीय रेल की रफ्तार
पटना बिहार*मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी बेटी की शादी में बिहार समेत पूरे देश को न्योता दिया
चित्रकूट 23 नवम्बर 26*🚨 चित्रकूट में नशेड़ी ट्रक चालक का सड़क पर तांडव!