अयोध्या 23 नवंबर 26*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या धाम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
🛑भारत-नेपाल के सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती प्रदान करने के क्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री श्री बालेन्द्र शाह जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अयोध्या धाम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया।
माँ सरयू की धारा से अभिसिंचित श्री अयोध्या धाम और माँ कमला के जल से अभिसिंचित माता जानकी की पावन भूमि जनकपुर को जोड़ने वाली यह ट्रेन ‘विरासत और विकास’ के अद्भुत संगम के साथ ही भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत एवं प्रगाढ़ मैत्री का प्रतीक बनेगी।
दो तीर्थस्थलों को भारतीय रेल के माध्यम से जोड़ने की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन तथा भारत एवं नेपाल के सभी श्रद्धालुओं व नागरिकों को हृदय से बधाई।
*योगी आदित्यनाथ*

More Stories
प्रतापगढ़ 23 नवंबर 26 *पट्टी में फायरिंग करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, मुकदमे में बढ़ी धारा 3(5) बीएनएस*
लखीमपुर खीरी 23 नवंबर 26*लखीमपुर खीरी बुलेटिन
गोरखपुर 23 नवम्बर 26*अवनीश कुमार पांडेय ने संभाली हरपुर बुदहट थाने की कमान*