अयोध्या 16 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
ब्रेकिंग
अयोध्या।
शहर के देवकाली स्थित राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘स्पेक्ट्रम’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होम्योपैथिक निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह व कलाकार मुनि रमन जी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने की।दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद कुमार ने छात्रों को नैतिक मूल्यों व होम्योपैथी के महत्व पर जोर दिया। मुनि रमन जी के गीतों और छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा।शैक्षणिक व अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों के साथ स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। डॉ. विकास मिश्रा ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
[16/04, 21:37] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
29 अप्रैल को सीएम योगी का अयोध्या दौरा प्रस्तावित, 29 अप्रैल को अयोध्या पहुंच सकते हैं सीएम योगी, राम मंदिर के परकोटा में बने शिव मंदिर पर करेंगे ध्वजारोहण, राम मंदिर में बने तीन मंदिरों पर अभी नहीं हुआ ध्वजा रोहण,मां दुर्गा मंदिर पर साध्वी रितम्भरा करेंगी ध्वजारोहण, शेषावतार मंदिर पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या करेंगे ध्वजा रोहण,सभी के समय देने का इंतजार.
[16/04, 21:37] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
शहर के जमथरा घाट स्थित यमस्थल श्री सीताराम संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साकेतवासी महंत तपस्वी महाराज की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय चल रहे कार्यक्रम का हुआ समापन। 14 अप्रैल से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ, सीताराम कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। 15 अप्रैल को पक्के भोजन का भंडारा और अंतिम दिन कच्चे भोग का भंडारा हुआ, जिसके बाद आज साधु-संतों को वस्त्र, बर्तन व दक्षिणा भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल व युवा समाजसेवी ज्ञानेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में अयोध्या के संत-महंत व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और प्रसाद ग्रहण किया।
[16/04, 21:37] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या.
कुशहरी जंगल में अज्ञात युवक का शव बरामद,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,पुराने हाईवे किनारे मिला शव,गले में गमछा, शरीर पर घसीटने के निशान,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस,शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए,शिनाख्त में जुटी पुलिस,मवई थाना क्षेत्र का मामला.
,

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें