अयोध्या 15दिसम्बर 25*शिक्षामित्रों ने समर कैंप और एफ़एलएन भत्ते के भुगतान की मांग बीएसए से की।*
अयोध्या 15 दिसम्बर।*आज समर कैंप और अवशेष एफएलएन भत्ते को लेकर शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री लालचंद से मुलाकात कर अविलंब भुगतान करने की मांग की गई।
ज्ञात हो कि प्रचंड गर्मी के अवकाश में शिक्षामित्रों ने विद्यालय खोलकर उस दौरान समर कैंप का सुचारू रूप से कार्य किया था,परंतु उसका भत्ता अभी तक प्राप्त नहीं हुआ।दूसरी ओर ऍफ़.एल.एन प्रशिक्षण भत्ता भी कई ब्लॉकों में मिला और कई में नहीं प्राप्त हुआ है।
इसके संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया।वार्ता के दौरान बीएसए ने पटल प्रभारी को बुलाकर इस कार्य की प्रगति प्राप्त की और इसी माह के लास्ट तक समस्त देयकों के भुगतान का आदेश किया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के अलावा आशुतोष प्रताप सिंह,संतोष पांडेय, ईश कुमार वर्मा,विजय कुमार,विनय मिश्रा,संतोष तिवारी,देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या 16 अप्रैल 26*नेमत इकबाल नोमानी को कोपेनहेगन लोकतंत्र शिखर सम्मेलन 2026 में आमंत्रण
भागलपुर 16 अप्रैल 26*भाजपा विधायक के द्वारा पीर दरगाह पर दिया कूड़ेदान*
भागलपुर 16 अप्रैल 26**जिलाधिकारी ने जैन मंदिर का किया भ्रमण*ज्ञान भारतम् पोर्टल पर पांडुलिपि होगा अपलोड*