November 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 16 नवंबर 26**दो आरोपी महीनों से फरार, खाक छान रही पुलिस*

अयोध्या 16 नवंबर 26**दो आरोपी महीनों से फरार, खाक छान रही पुलिस*

अयोध्या 16 नवंबर 26**दो आरोपी महीनों से फरार, खाक छान रही पुलिस*

*एसओजी समेत कई टीमें लगीं, लोकेशन पर दबिश के बाद भी हाथ खाली*

मिल्कीपुर , अयोध्या।

पुलिस की कार्यशैली पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना इनायतनगर के चर्चित गंभीर अपराध में फरार चल रहे दो आरोपियों पर एसएसपी ने इनाम घोषित कर दिया, एसओजी समेत कई टीमों को लगाया, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।दरअसल, थाना इनायतनगर में दर्ज मु0अ0सं0 487/2025 धारा 115(2), 351(3), 309(6), 317(2), 3(5) बीएनएस में दो आरोपी नामजद हैं। पहला शिवम दूबे पुत्र अरुण दूबे निवासी सिधौना (जवाहर दूबे का पुरवा), कुमारगंज और दूसरा संदीप पासी पुत्र रामसजीवन निवासी डेहरियावा, हलियापुर, सुल्तानपुर। पुलिस के मुताबिक दोनों वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहे हैं और हर बार दबिश से पहले लोकेशन बदल ले रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं इनके बारे में जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को बताएं, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इधर, क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस की तमाम कवायद के बाद भी आरोपी हाथ नहीं लग रहें। जिससे पीड़ित पक्ष में दहशत है।
सीओ मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Taza Khabar