March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित

अयोध्या 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[13/03, 13:49] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या.
अयोध्या में इस बार हिंदू नव वर्ष का पहला दिन भव्य और आध्यात्मिक माहौल में मनाया जाएगा।

नव संवत्सर के स्वागत को लेकर पूरे शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं।

18 मार्च को नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर संत-महंत और श्रद्धालु रामकोट की परिक्रमा करेंगे।

इस परिक्रमा में राम लला सहित 108 मंदिरों की परिक्रमा पूरी की जाती है।

शाम के समय रामनगरी में विशेष धार्मिक आयोजन आयोजित होगा।

संत समाज और श्रद्धालु एकत्र होकर भक्ति भाव के साथ रामकोट परिक्रमा निकालेंगे।

संतों के अनुसार यह परंपरा पिछले 21 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है।

परिक्रमा शुरू होने से पहले श्रद्धालु गजेंद्र मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

परिक्रमा के दौरान भक्त भगवान श्री राम से देश, समाज और सनातन धर्म की उन्नति के लिए प्रार्थना करेंगे।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी मंदिरों और घरों में धर्म ध्वज फहराने और दीप जलाने की अपील की है।
[13/03, 13:49] Indra Kumar Singh Barabanki: पंजाब: गैस सिलिंडर लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

◆ सिलंडर लेने के लिए दो घंटे लाइन में लगे रहे 66 साल के भूषण कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गई

◆ कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने इस मौत के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की
[13/03, 13:49] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

अयोध्या.
राम नगरी अयोध्या में गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण लोगों ने खाना बनाने के लिए विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।

शहर में बड़ी संख्या में लोग अब बिजली के इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं।

बाजार में अचानक इंडक्शन चूल्हों की मांग काफी बढ़ गई है।

दुकानदारों के मुताबिक पहले रोज 1–2 चूल्हे बिकते थे, अब 30–35 तक बिक रहे हैं।

गैस की अनिश्चितता के कारण लोग बिजली से चलने वाले चूल्हे को बेहतर विकल्प मान रहे हैं।

इंडक्शन चूल्हा खरीदने आई महिलाओं का कहना है कि गैस नहीं मिल रही, इसलिए मजबूरी में खरीदना पड़ रहा है।

घर में खाना बनाने की जरूरत के चलते लोग तुरंत विकल्प अपना रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग गैस के बजाय पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे का उपयोग कर रहे हैं।

गांवों में कई परिवार लकड़ी जलाकर खाना बनाना शुरू कर चुके हैं।
[13/03, 13:49] +91 87380 48060: *संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का बड़ा मुद्दा*

– 12 महीने में 13 बार क्यों करना पड़ता है रिचार्ज,
– इनकमिंग कॉल क्यों होती है बंद आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने संसद में मोबाइल रिचार्ज को लेकर एक बड़ा मुद्दा उठाया.
– उन्होंने कहा कि कंपनियां एक साल में 12 की जगह 13 रिचार्ज कराती हैं.
– महीने में 30 दिन होते हैं, लेकिन इनकी वैलिडिटी 28 ही दिन क्यों?
– ये भी कहा कि प्लान खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल्स क्यों बंद होती हैं,
[13/03, 13:49] +91 87380 48060: *बदहाल सड़क राहगीरों के लिए बनी मुसीबत*

*निर्माण के पन्द्रह वर्षों बाद भी नहीं हुआ सड़क का नवीनीकरण*

अमानीगंज।
अमरगंज बाजार से रामपुर गौहनियां चौराहे तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी में मंडी परिषद से बनी पक्की सड़क काफी दिनों से बदहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। खराब सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद निर्माण के पन्द्रह वर्षों बाद भी सड़क का नवीनीकरण कार्य नहीं कराया गया।
अमरगंज बाजार और आस-पास के दर्जनों गांवों को गद्दौपुर, ड्योढ़ी आदि प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क डेढ़ किलोमीटर की दूरी में बदहाल होने के कारण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है, राहगीर जब इस सड़क से यात्रा करते हैं तो उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, और यदि इसे छोड़कर किसी दूसरी सड़क से यात्रा करना चाहें तो उन्हें 5 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। खराब सड़क के चलते कई राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इस सड़क का निर्माण मंडी परिषद से वर्ष 2010 में हुआ था, पन्द्रह वर्षों में भी इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है। एक दो बार गड्ढे भरने की खानापूर्ति की गई है। जिससे सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं।
अमरगंज निवासी घनश्याम मिश्र व रामदत्त तिवारी, तालढ़ोली निवासी अनिल मिश्र, मुकेश मिश्र, रामपुर गौहनियां के राज प्रताप सिंह, रवीन्द्र कुमार आदि कहते हैं कि सड़क खराब होने से आवागमन में बड़ी दिक्कतें आ रही है, कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
मंडी परिषद के जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 2017 में सड़क की मरम्मत कराई गई थी, इस वर्ष कार्ययोजना में है।

Taza Khabar