February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

अयोध्या 13 फ़रवरी 26**मेडिकल कॉलेज में डॉ. धीरेंद्र सचान पर महंगी दवाओं का और कमीशन का घिनौना

अयोध्या 13 फ़रवरी 26**मेडिकल कॉलेज में डॉ. धीरेंद्र सचान पर महंगी दवाओं का और कमीशन का घिनौना खेल, डिप्टी सीएम के आदेशों की धज्जिया*

अयोध्या*राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज मे यहां कैंसर विभाग के प्रमुख डॉ. धीरेंद्र सचान पर गरीब और कैंसर पीड़ित मरीजों का शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. सचान ओपीडी में मरीजों को जांच के बाद 1000 से 1500 रुपये तक की महंगी कमीशन वाली दवाएं लिख रहे हैं। ये दवाएं बाहर की दुकानों से ली जा रही हैं, जबकि सरकारी अस्पताल में सस्ती या मुफ्त दवाओं की व्यवस्था है।
आरोप है कि डॉक्टर ने अपना एक मेडिकल स्टोर सेट कर रखा है और सभी मरीजों को जबरदस्ती उसी स्टोर से दवाएं खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनकी कमाई लूटी जा रही है। एक कैंसर पीड़ित मरीज मायावती भी ओपीडी में पहुंची थीं, लेकिन उन्हें भी महंगी दवाएं लिखी गईं।डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं, क्योंकि सरकार गरीबों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। मेडिकल कॉलेज में कैंसर ओपीडी और कीमोथेरेपी जैसी सुविधाएं शुरू होने के बावजूद, कुछ डॉक्टरों द्वारा कमीशन के चक्कर में मरीजों का शोषण जारी है।
जब इस संबंध में स्थानीय लोग और मरीज परिजन इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं ताकि गरीबों का खून-पसीने की कमाई लूटने वालों पर लगाम लगे।
यह घटना सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अगर आरोप सही साबित हुए तो डॉ. धीरेंद्र सचान के खिलाफ विभागीय जांच हो सकती है। अयोध्या जैसे पवित्र शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी स्थिति आमजन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

Taza Khabar