अयोध्या 15 नवम्बर 26 * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें

[15/11, 16:20] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान।
इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है और यहां आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाला हर व्यक्ति सरयू में स्नान करे और भगवान राम के दर्शन करे।
इकबाल अंसारी ने कहा कि भगवान की शरण में आने वाले हर व्यक्ति की भगवान सुनेंगे।
अयोध्या के विकास को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में मठ-मंदिर, चौड़ी सड़कें, कुंड, पार्क और तमाम सुविधाओं का विकास हुआ है।
अंसारी के मुताबिक, अयोध्या को घूमने लायक सुंदर नगरी बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि मंदिर बन चुका है और वहां पूजा-पाठ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अब पुरानी बातों को याद करने का कोई मतलब नहीं है और अयोध्या में विरोध करना सही नहीं है।
इकबाल अंसारी ने संदेश दिया कि अयोध्या में आने वाले सभी लोगों को मर्यादा और सम्मान के साथ रहना चाहिए।
[15/11, 19:10] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
14 कोसी परिक्रमा में चाणक्य परिषद लगाएगा निशुल्क सेवा कैम्प
12 जनवरी को भाजपा के विकल्प पर निर्णय लेगा देश का सवर्ण
यूजीसी के बाद अब सवर्ण के बच्चों को फ्रीकोचिंग से वंचित करने का निर्णय पर घोर नाराजगी
अयोध्या।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद जनपद अयोध्या की बैठक जिला अध्यक्ष लषण धर त्रिपाठी के नेतृत्व में श्री हनुमान भरत मिलन मंदिर नंदीग्राम भरत कुंड मे संपन्न हुई संचालन परिषद के जिला उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पांडे बैठक के मुख्य अतिथि पंडित कृपा निधान तिवारी राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय चाणक्य परिषद अध्यक्ष श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आचार्य चाणक्य के जन्मदिन कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी को 14 कोसी परिक्रमा में आए हुए राम भक्तों को सूर्यकुंड दर्शन नगर पर चाय जलपान दवा और विश्राम का निशुल्क सेवा कैंप लगेगा। स्थापना दिवस मकर संक्रांति 14 जनवरी को धूमधाम से नंदीग्राम भरतकुंड पर मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक मुख्य अतिथि पंडित कृपानिधान तिवारी ने सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने तथा चाणक्य रथ यात्रा के सफल कार्यक्रम के लिए सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। केंद्र सरकार द्वारा सर्वणो के खिलाफ लगातार कुचक्र कर रही है। अभी हाल में यूजीसी कानून के बाद सर्वण को छोड़कर सभी के बच्चों के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था लागू करने पर पूरे देश में सवर्णो में भारी नाराजगी है।क्या सर्वण गरीब नहीं है और इस देश का नहीं है। जब की सर्वणो हमेशा भाजपा की सरकार जिले से लेकर प्रदेशों व केंद्र में बनवाई है और उसी का उत्पीड़न करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। हम लोगों को मजबूर होकर विकल्प की तलाश करनी होगी पूरे देश से सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी को 12 जनवरी को शाम नंदीग्राम भरतकुंड पर विशाल बैठक आमंत्रित होगी 13 तारीख को बैठकर कर भाजपा के विकल्प पर चर्चा की जाएगी अगर इसी तरीके सर्वणो का उत्पीड़न केंद्र सरकार द्वारा जारी रहा तो सर्वण समाज सड़क पर उतरने का कार्य करेगा जिसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी को उठाना पड़ेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री देवी प्रसाद दुबे जिला कोषाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी जिला संगठन मंत्री विक्रमजीत तिवारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम भरत पांडे पूर्व कोषाध्यक्ष पंडित बाबूराम पांडे अंजनी तिवारी राधेश्याम पांडे रामचरित्र पांडे आदि लोगों ने अपने विचार रखें। अमरनाथ पांडेय, बबलू राम पांडे,राम प्रकाश पंडित,राधेश्याम पांडे ,घनश्याम मिश्रा,रामचरित्र पांडे, देवेंद्र पांडे, हर्षित तिवारी ,जयप्रकाश पांडे ,सूर्य प्रकाश पांडे, राजेंद्र प्रसाद तिवारी,अभिषेक पांडे, उमाशंकर तिवारी,अशोक कुमार तिवारी, संजयतिवारी,अंजनीतिवारी,विक्रमाजीततिवारी ,सभाजीततिवारी,जयप्रकाश तिवारी,गिरजाशंकर तिवारी,कृष्णदेव मिश्रा, राम भरत पांडे,राजकरण पांडे,ओम प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
[15/11, 19:10] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।
अयोध्या धाम के नया घाट, कच्चा घाट और गुप्तार घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने सरयू नदी के तट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
छठी मैया की पूजा-अर्चना कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।
गुप्तार घाट पर छठ महापर्व की विशेष छटा देखने को मिली।
घाटों पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं पूजा की सामग्री और फल से भरे सूप लेकर पहुंचीं।
सरयू तट पर महिलाओं के साथ पुरुषों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
घाटों पर छठी मैया के गीतों और भक्ति के माहौल से पूरी अयोध्या भक्तिमय नजर आई।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सरयू नदी में एसडीआरएफ की टीम तैनात रही।
वहीं घाटों पर पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
More Stories
मथुरा 15 नवंबर 26 केशव धाम चौकी क्षेत्र अंतर्गत होटल श्री राधा निकुंज में युवती ने की आत्महत्या*
*सहारनपुर15 नवंबर 26*छठ महापर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब, व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य*
नई दिल्ली 15 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर – देश की 10 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़