ब्रेकिंग
अयोध्या 15 नवंबर 26*सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान।

अयोध्या *इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है और यहां आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या आने वाला हर व्यक्ति सरयू में स्नान करे और भगवान राम के दर्शन करे।
इकबाल अंसारी ने कहा कि भगवान की शरण में आने वाले हर व्यक्ति की भगवान सुनेंगे।
अयोध्या के विकास को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में मठ-मंदिर, चौड़ी सड़कें, कुंड, पार्क और तमाम सुविधाओं का विकास हुआ है।
अंसारी के मुताबिक, अयोध्या को घूमने लायक सुंदर नगरी बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि मंदिर बन चुका है और वहां पूजा-पाठ हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अब पुरानी बातों को याद करने का कोई मतलब नहीं है और अयोध्या में विरोध करना सही नहीं है।
इकबाल अंसारी ने संदेश दिया कि अयोध्या में आने वाले सभी लोगों को मर्यादा और सम्मान के साथ रहना चाहिए।
More Stories
जौनपुर15 नवंबर 26*प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, इलाके में मचा हड़कंप।
बलिया 15 नवंबर 26**बलिया के नगरा में छठ पर्व पर एक ही गांव के चार दोस्तों की मौत, दो कारों की रेस के दौरान कार पेड़ से टकराई*
नई दिल्ली: 15 नवम्बर रविवार 2026-27 बड़ी खबरें*