*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या 11 अगस्त *रुदौली कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड का टीका लगाने की मांग*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड का टीका लगाने की मांग रूदौली नगर के एक व्यक्ति द्वारा की गई है।
रुदौली नगर के मोहल्ला ख़्वाजा हाल(तिपाई)निवासी हामिद मोईन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि रुदौली की किला चौकी के निकट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड़ वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए रुदौली नगर की वृद्ध महिलाओं व विकलांग लोगों को सीएचसी खैरनपुर जाना पड़ता है।हामिद मोइन स्वंय एक विकलांग व्यक्ति हैं।विकलांगों के लिए टीका लगवाने के लिए सीएचसी खैरनपुर आने जाने के लिए बन रहे ओवर ब्रिज के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए कहा है कि वृद्धों व विकलांगो की कठिनाइयों को देखते हुए रुदौली में भी कोविड़ 19 का टीकाकरण कराने की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि हम सभी नगर वासियों को राहत मिल सके।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*