अयोध्या 1 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[01/11, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 2 नवंबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। वह दीपोत्सव-2026 की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जायजा लेंगे।
सीएम योगी राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होना है।
दीपोत्सव के मुख्य अतिथियों और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए आज डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया।
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से तैयारियों पर थोड़ा प्रभाव पड़ा था, लेकिन पहले से तैयारी होने के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं है।
डीएम के मुताबिक सभी तैयारियां समय से चल रही हैं। कल के निरीक्षण में यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दीपोत्सव क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर तैयारियों की निगरानी की जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इंटर-डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है।
पूरे आयोजन क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। येलो जोन कंट्रोल रूम के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपदीय पुलिस के अलावा रेंज, जोन और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स मिली है। स्पेशल सिक्योरिटी एजेंसियों की भी तैनाती की गई है, ताकि दीपोत्सव और वीआईपी दौरे को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
[01/11, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
दीपोत्सव-2026 में रामनगरी अयोध्या में रामायण के सातों कांडों पर आधारित 14 भव्य झांकियां निकाली जाएंगी।
संस्कृति विभाग की ओर से तैयार हो रही झांकियों में बालकांड से उत्तरकांड तक के प्रमुख प्रसंग 3डी मॉडल के जरिए जीवंत किए जाएंगे।
झांकी यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क तक पहुंचेगी।
बालकांड में पुत्रेष्टि यज्ञ, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर और श्रीराम विवाह के प्रसंग दिखेंगे। इसके साथ फरुवाही और उत्तराखंड का छोलिया नृत्य होगा।
अयोध्याकांड में राम, सीता और लक्ष्मण के वनगमन, केवट प्रसंग और भरत मिलाप को दिखाया जाएगा। साथ में अवध का ढेढिया और मध्य प्रदेश का मटकी नृत्य होगा।
अरण्यकांड में स्वर्ण मृग, सीता हरण, शबरी प्रसंग और जटायु-रावण युद्ध की झलक दिखेगी। इसके साथ धोबिया और घूमर नृत्य प्रस्तुत होंगे।
सुंदरकांड में हनुमान जी का लंका दहन, माता सीता से भेंट और चूड़ामणि प्रसंग दिखाया जाएगा। इसके साथ करमा और छाऊ नृत्य आकर्षण होंगे।
किष्किंधाकांड में राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव-बालि युद्ध और सुग्रीव राज्याभिषेक के दृश्य होंगे। बुंदेलखंड का राई और गुजरात का गरबा-डांडिया प्रस्तुत किया जाएगा।
लंकाकांड में राम-रावण युद्ध, संजीवनी बूटी, अंगद का पैर जमाना और पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी दिखाई जाएगी। इसके साथ ब्रज का मयूर और असम का बीहू नृत्य होगा।
उत्तरकांड में श्रीराम राज्याभिषेक, रामराज्य की स्थापना और भरत मिलाप के प्रसंग दिखेंगे। पश्चिमांचल का गूजरी और राजस्थान का कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत होगा।
[01/11, 16:12] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
अयोध्या।
जिले की विधानसभा रूदौली की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद के पूर्व प्रत्याशी श्री अवधेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया
जिसमें विधानसभा रुदौली की वोटरलिस्ट के पुनरीक्षण के संदर्भ में अवगत कराना है कि वोटरलिस्ट में एसआईआर का कार्य पिछले साल से चल रहा है जिसमें सरकार द्वारा जनता की गाढ़ी कमाई करोड़ों रूपया खर्च किया गया है।
एसआईआर के नाम पर देश की जनता को अनावश्यक रूप से हैरान, परेशान किया गया। इसके बावजूद आज जो वोटरलिस्ट जनता के सामने है उसका आलम यह है कि जो पात्र वोटर हैं या तो उसका नाम वोटरलिस्ट से गायब है या एक वोटर का नाम 10 बार तथा 10 बार से अधिक भी है। जिसका प्रमाण आपके सामने है उदाहरण के तौर पर विधानसभा रूदौली के भाग संख्या 358 में एक-एक नाम 10-10 बार तथा 10 से अधिक बार भी दर्ज है। यह इस बात का द्योतक है कि मौजूदा भाजपा सरकार वोटरलिस्ट में गड़बड़ी करके आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदान कराकर लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। जिसका कुत्सित प्रयास जारी है।
रुदौली रेलवे स्टेषन के प्लेटफार्म नं0 2 से रूदौली बाजार की तरफ आने वाला रास्त बंद करना रूदौली वासियों के लिए बहुत ही दुःखद और कश्टकारी हो गया है। जिसके तत्काल निराकरण की मांग करते हैं। इसके लिए हम रेलवे के उच्चाधिकारियों से निवेदन भी करेंगे। और यदि आम जनता की समस्या का निराकरण न हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
रुदौली की जनता के स्वास्थ्य सुविधाओ के संबंध में समाजवादी पार्टी प्रशासन से मांग करती हैं कि सीएचसी रूदौली में हजारों की तादात में जनता अपना इलाज कराने आती है और वहां पर कोई पुख्ता इंतजाम न होने के कारण जनता प्राइवेट डाक्टरों द्वारा लूटी जाती है।
समाजवादी पार्टी मांग करती है कि सीएचसी रूदौली में डिजिटल एक्स-रे-मषीन, अल्ट्रा साउण्ड मषीन की तत्काल व्यवस्था की जाए तथा सीएचसी परिसर में विषेशज्ञ डाक्टरों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाए ताकि इमरजेंसी में रूदौली की जनता को तत्काल इलाज मुहैया हो सके।
रूदौली की जनता बिजली विभाग के फर्जी बिजली बिल से बहुत परेषान है। लोगों के घरों में प्राईवेट बिजली कम्पनियों को ठेका देकर स्मार्ट मीटर के नाम पर नया बिजली मीटर लगा दिया गया है जिससे कि पहले की तुलना में बिजली बिल चार गुना बढ़ गया है और बिजली की सप्लाई में कमी आ गयी है। जिससे न तो किसान के खेत की सिंचाई हो पा रही है और न घरेलू बिजली की उपलब्धता हो पा रही है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि स्मार्ट मीटर तत्काल हटाया जाए और बिजली की उपलब्धता की समय सीमा बढ़ाई जाए अन्यथा जनता इन स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने के लिए मजबूर होगी।
इस समय किसानों को रवि फसल की बुआई के लिए खाद की अत्यंत आवष्यकता है। जिससे किसान साल भर का आनाज अपने खेत में उगाता है। उसके लिए खाद नहीं मिल पा रही है और सरकार तथा डीलरों द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
समाजवादी पार्टी की प्रषासन से मांग है कि तत्काल उपरोक्त सभी जनहित की समस्याओं के निराकरण के आदेष दिये जाए ताकि जनता परेषान न हो। अन्यथा जनता सरकार और प्रषासन को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अयोध्या के जिला सचिव श्री राजितराम रावत जी, जिला सचिव श्री रंजीत विश्वकर्मा जी, रुदौली विधानसभा उपाध्यक्ष श्री फरीद अहमद बाबा जी, रुदौली नगर महासचिव श्री प्रदीप यादव जी,समाजवादी लोहिया वाहिनी रुदौली विधानसभा अध्यक्ष श्री अमरनाथ यादव जी, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्री गोपाल यादव जी उपस्थित रहे ।
[01/11, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज अयोध्या पहुंचे।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे अपने पैतृक आवास गोंडा के लिए रवाना हुए।
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली पर प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि रैली करने वालों से ही पूछा जाना चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता नहीं मिलने की बौखलाहट में विपक्ष तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है।
उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी रैलियां और प्रदर्शन कर आम जनजीवन को बाधित करना उचित कदम नहीं है।
कीर्ति वर्धन सिंह ने विशेष रूप से व्यापारियों के कामकाज में बाधा डालने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था बेहद मजबूत है और सभी कार्य कानूनी तरीके से हो रहे हैं।
विपक्ष की कई पार्टियों की गतिविधियों को देश और समाज को कमजोर करने वाला बताया।
भाजपा संगठन और 2027 विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि पार्टी की उपलब्धियों को मजबूती से जनता के सामने रखा गया है। आगामी चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।
[01/11, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
संजय सिंह अपने पैतृक आवास सुल्तानपुर जाने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
वोट चोरी के मुद्दे पर संजय सिंह ने दावा किया कि देश में 13 करोड़ 37 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम पर SIR की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन 13 करोड़ 37 लाख लोगों में केवल 1600 विदेशी नागरिक मिले।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 करोड़ 27 लाख हिंदुओं के नाम कटने संबंधी बयान पर संजय सिंह ने सवाल उठाए। पूछा कि पहले इस मुद्दे पर आवाज क्यों नहीं उठाई गई।
संजय सिंह ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव रद्द कर दोबारा कराने की मांग की।
इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन वोट चोरी का मुद्दा दोनों के बीच समान है।
उत्तर प्रदेश की पहचान पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की धरती है। काशी, मथुरा और अयोध्या की पहचान वाले उत्तर प्रदेश की तुलना रावण की लंका से करना गलत है।
आजम खान की गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए इसे तानाशाही और अत्याचार बताया। वहीं, यूपी में पार्टी के संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि संसदीय बोर्ड इस संबंध में फैसला लेगा।
[01/11, 16:12] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में आगामी 7 नवंबर को श्रीरामजन्मभूमि परिसर एक लाख दीपों से आलोकित होगा।
दीपोत्सव की तैयारियों और दीप प्रज्ज्वलन के लिए करीब एक हजार कार्यकर्ता सेवा देंगे।
पूरे श्रीरामजन्मभूमि परिसर को पांच जोन में बांटकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं।
यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) के सभागार में शनिवार को हुई बैठक में दीपोत्सव की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
जोन एक में श्रीरामलला मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में 30 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आचार्य केशव जी को दी गई है।
जोन दो में कुबेर टीला, सप्तमंडप, शेषावतार मंदिर, हुतात्मा स्मारक और पंचवटी में 30 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
जोन तीन में वापसी दर्शन मार्ग, यात्री सुविधा केंद्र, पीएफसी प्लाजा और नल टीला पर 14 हजार से अधिक दीप जलाए जाएंगे।
जोन चार में यात्री सेवा केंद्र, अंगद टीला, सीता रसोई और रामानंदाचार्य द्वार पर 13 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
जोन पांच में श्रीरामजन्मभूमि पथ, दर्शन मार्ग, सिंह द्वार और चरण पादुका क्षेत्र में 13 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसमें यूपी पुलिस और सीआरपीएफ का भी सहयोग रहेगा।
ट्रस्ट के सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (सेवानिवृत्त), सचिव जगदीश आफले और जगन्नाथ गुलवे ने कार्यकर्ताओं को तैयारियों की जिम्मेदारी समझाई। अगले पांच दिनों में परिसर के शेष हिस्सों का अलंकरण और दीप प्रज्ज्वलन की तैयारियां पूरी की जाएंगी।
More Stories
मथुरा1 नवम्बर 26*अहोई अष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी
मथुरा 1 नवंबर 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।*
गाजियाबाद 1 नवम्बर 26*उत्तर प्रदेश-MPMLA कोर्ट ने आज़म ख़ान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।*