February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 08 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

अयोध्या 08 दिसम्बर ब्रेकिंग न्यूज़ upaajtak से

[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग।।प्रतापगढ।।

सांसद समर्थको की गुंडई आई सामने।

जिला मेडिकल कॉलेज़ में डॉक्टर से बदतमीज़ी, गाली गलौज और झड़प।

जिला मेड़किल कॉलेज़ में सांसद संगम लाल गुप्ता के समर्थको का हाई वोल्टेज ड्रामा।

सांसद के भाई दिनेश गुप्ता के साथ समर्थको ने किया डॉक्टर से बदसलूकी।

आक्रोशित डॉक्टरो ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: कानपुर ब्रेकिंग। कल्याणपुर में मस्वानपुर में रहने वाले युवक का बुलेट पर टिक टॉक पर वीडियो बनाना पड़ा भारी।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पुलिस ने ऑनलाइन ₹9000 का किया चालान।

खालिद पठान नाम है युवक का कुछ दिनों पूर्व भोजपुरी सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ में वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था इनके साथ*
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: सीतापुर ब्रेक

हर्ष फायरिंग में महिला की मौत, छत पर खड़ी महिला को लगी गोली, गोली लगने से महिला की मौके पर हुई मौत, तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, प्रधान के बेटे के तिलक में हर्ष फायरिंग, संदना थाना क्षेत्र के महसुई गांव की घटना।
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: अमेठी

मवेशी चराने गई महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

महिला के हाथ-पाव थे बधे, तो शरीर पर मिले धारदार हथियार के निशान

परिजनो ने हत्या कर शव फेकने का लगाया आरोप

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहजीपुर गांव का मामला
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

दस करोड़ के टायर, स्पेयर पार्ट खरीदेगा रोडवेज,

प्रदेश में अब टायर, स्पेयर पार्ट के अभाव में नहीं खड़ी होगी बसें,

परिवहन निगम की क्रय समिति ने शुरू किया खरीद-फरोख्त वाली फाइलों का निस्तारण,

1.25 करोड़ में एसी बसों के स्पेयर पार्ट्स खरीदने का आदेश जारी,
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़।।

निर्वाचन आयोग ने राजा भैया के जनता दल पार्टी को दिया चुनाव चिन्ह,

चुनाव आयोग द्वारा जनसत्ता दल पार्टी को ‘आरी’ चुनाव निशान आवंटित हुआ,

विधानसभा चुनाव 2022 में इस बार जनसत्ता दल पार्टी का चुनाव निशान “आरी” होगा,

इसके पूर्व 2019 के लोकसभा चुनाव में खेलता वह फुटबॉल था पार्टी का चुनाव निशान,

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजा भैया ने ट्वीट कर दी कार्यकर्ताओं को बधाई,
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: लखनऊ

नगर निगम में गलत तरीके से नियुक्त 42 कर्मचारी बर्खास्त,

नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग में 42 स्थाई संविदा कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त,

ये कर्मचारी तथ्य छिपाकर तीन साल से कर रहे थे काम,
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: *▶️दिल्लीः विदेश से लौटे 4 और यात्री LNJP में भर्ती, अब तक 30 लोग एडमिट हुए*
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: उन्नाव बिग ब्रेकिंग़

गेस्ट हाउस मालिक के बेटे की खुला गुंडई

कैटरिंग का काम कर रहे चार मजदूरों को चाकू मारकर किया लहूलुहान

काम पसंद न आने पर मजदूरों पर किया चाकू से हमला

सभी को सीएचसी में कराया गया भर्ती

तीन की हालत गंभीर,चारो को अस्पताल में किया गया भर्ती

बांगरमऊ कोतवाली के राममूर्ति गेस्ट हाउस की घटना
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: *▶️लखनऊ- वसीम रिजवी के जितेंद्र नारायण त्यागी बनने पर कब्र निरस्त, वसीम रिजवी ने कर्बला तालकटोरा में हयाती कब्र ले रखी थी, कर्बला के मुतवल्ली सैयद फैजी ने कब्र के पैसे वापस किए, 22 हजार में कई साल पहले हयाती कब्र खरीदी गई थी*
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: *▶️आज मथुरा में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, जनसभा को करेंगे संबोधित*
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: *▶️CBI, ED के डायरेक्टर का कार्यकाल बढ़ाने वाले बिल आज लोकसभा में पेश होगा*
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: *▶️लखनऊ*
*गाज़ीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी की 9 करोड़ 44 लाख रुपए की जमीन आज कुर्क होगी, डीएम गाजीपुर ने ज़मीन को कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं, गैंगस्टर एक्ट के तहत हो रही है कुर्की की कार्रवाई*
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: *▶️केंद्र सरकार के मसौदे प्रस्ताव पर चर्चा और अपनी आपत्तियां भेजने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की 5 सदस्यी कमेटी आज सुबह अखिल भारतीय किसान सभा के दिल्ली स्तिथ कार्यालय में बैठक करेगी*
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: सेना का MI 17 हेलिकॉप्टर क्रैश
CDS विपिन रावत भी हेलीकाप्टर में सवार थे साथ मे उनकी पत्नी भी थी
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: प्रेसनोट

 

*जबरदस्त सफलता के बाद अगली तैयारी शुरू, 16वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के लिए दुनियाभर से मांग रहे फ़िल्में*

अयोध्या।

देश भर में प्रतिष्ठित अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का सिलसिला पड़ाव दर पड़ाव आगे बढ़ता जा रहा है. हाल ही में फेस्टिवल का 15वां संस्करण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें देश-दुनिया की उल्लेखनीय फिल्मों का प्रदर्शन हुआ. अब 16वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की भव्य तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं. आयोजकों ने दुनिया भर के सिने निर्माता-निर्देशकों से अलग-अलग विषयों में एंट्री आमंत्रित की है. सभी एंट्री ऑनलाइन माध्यम से आयोजकों तक भेजी जा सकती है.

16वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के लिए एंट्री 8 दिसंबर से शुरू हो रही है. अगले साल 22 से 24 अगस्त के बीच बेनीगंज आईटीआई में फिल्म समारोह का भव्य आयोजन होगा. अयोध्या फिल्म फेस्टिवल का आयोजन ‘अवाम का सिनेमा’ करता आ रहा है. सार्थक सिनेमा का चयन, पारदर्शी प्रक्रिया और आयोजन में व्यापक रूप से जनपक्षधर प्रतिष्ठित सिने कार्यकर्ताओं के जुड़े होने की वजह से फेस्टिवल ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में जगह पा चुका है.

अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के , ज्यूरी चेयरमैन प्रोफेसर मोहन दास ने बताया कि दुनिया भर के सिने निर्माता-निर्देशक कलाकार अपनी फिल्मों को समारोह के 16वें एडिशन के लिए भेज सकते हैं. ऑनलाइन माध्यम से प्रविष्टियां भेजने में कोई परेशानी ना हो इसकी तैयारी की गई है. फिल्मों को शुल्क के साथ फिल्मफ्रीवे के माध्यम से सीधे भेजा जा सकता है.

अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक शाह आलम ने कहा-अवाम का सिनेमा, वर्ष 2006 में काकोरी एक्शन के महानायकों की याद में शुरू किया गया था. अवाम का सिनेमा ने अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में कई उल्लेखनीय फिल्म समारोहों का आयोजन किया है. इस वर्ष आजादी का हीरक जयंती वर्ष चल रहा है. लिहाजा अवाम का सिनेमा देश के कई विश्वविद्यालयों के साथ शहीदों के जीवन पर फिल्म निर्माण के लिए वर्कशाप आयोजित करेगा. आजादी के नायकों पर बनी फिल्में भी 16वें अयोध्या फिल्म समारोह के आकर्षण का बड़ा हिस्सा होंगी. यहां स्वतंत्रता सेनानियों पर बनी फिल्मों को दिखाया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को सम्मानित भी किया जाएगा.

अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि समारोह में तमाम निर्माता-निर्देशक अपनी फ़िल्में दिखाना चाहते हैं. आख़िरी समय में फिल्मों की एंट्री अनुरोध पर स्क्रीनिंग और रिव्यू में समस्याएं आती हैं. इस वजह से तमाम अच्छी फ़िल्में समारोह का हिस्सा नहीं बन पाती. ज्यादा से ज्यादा फ़िल्में समारोह में पहुंच पाए इस वजह से आयोजकों ने ऑनलाइन माध्यम से एंट्री प्रोसेस को शुरू कर दिया है.

www.ayodhyafilmfestival.com

https://filmfreeway.com/AYOFF
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: #BREAKING
सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश.. हेलिकॉप्टर में बैठे थे 14 अधिकारी.. 4 अधिकारियों के निकले गए शव… सीडीएस विपिन रावत भी हेलिकॉप्टर में थे मौजूद… कुन्नूर के रास्ते उंटी में हादसा
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: जनरल बिपिन रावत को हॉस्पिटल ले जाया गया
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत भी इसमें मौजूद थे. अभी तक तीन जवानों का रेस्क्यू किया गया है. बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी सवार थे.
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: *बड़ी खबर*

 

तमिलनाडु।
कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश. हेलीकॉप्टर में सवार थे चीफ ऑफ डिफेंस सर्विसेज यानी तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी.

-आग का गोली बनता दिखाई दे रहा हेलीकॉप्टर

-जनरल विपिन रावत परिवार व 14 अन्य लोगों के साथ जा रहे थे ऊटी

-MI-17 हेलिकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, बचाव अभियान जारी

-वायु सेना ने की घटना की पुुष्टि, दिए जांच के आदेश
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: उत्तरप्रदेश-

Lko- राजधानी के अलीगंज इलाके के तिरुपति ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट,बदमाशों ने की फायरिंग, कर्मचारी को लगी गोली,बदमाश फ़रार !!
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे की प्रेसवार्ता
अयोध्या
सपा चलाएगी जन जागरण अभियान।कल से अयोध्या जनपद की सभी विधानसभाओं में सपा की अलग अलग टीमें घर घर जाकर चलाएगी जन जागरण अभियान।भ्रष्टाचार,महिला उत्पीड़न,बेरोजगारी,अपराध व मंहगाई को लेकर जनता से होंगे रुबरु।कल से शुरु होकर चुनाव तक लगातार चलेगा जन जागरण अभियान।सपा के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय का बयान। जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश में अराजकता,भ्रष्टाचार व महंगाई की भट्टी में प्रदेश को झोंक दिया है। प्रदेश के साथ-साथ अयोध्या भी छली गई, ठगी गई, लूटी गई,विकास के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया गया।एयरपोर्ट के नाम पर किसानों को धमकी देकर उनके परिवार को थाने में बैठा कर उनकी जमीने लिखाई गई। अयोध्या में जो व्यापारी तीन पुश्तों से 100 साल से ज्यादा समय से कारोबार कर रहे थे उनकी दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया।जिला प्रशासन दुकान के नाम पर दुकान देने का आश्वासन देकर बेवकूफ बनाता रहा। उनकी दुकानों पर चलाया जा रहा बुलडोजर।व्यापारियों की रोजी रोटी व उनके भविष्य सरकार खिलवाड़ कर रही है। अयोध्या में विकास के नाम पर कुछ नहीं। केवल अखबारों और चैनलों में करोड़ों रुपए का विज्ञापन दिखाई पड़ता है लेकिन जमीन पर कोई विकास नहीं हुआ। राम के नाम पर धर्म के नाम पर अयोध्या को ठगा गया और छला गया।मंहगाई लाने वाली सरकार, किसान विरोधी सरकार, भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली सरकार को हटाने में जनता सहयोग करें।इन सारे मुद्दों को लेकर सपा चलाएगी जन जागरण- पवन पांडे
[12/8, 4:14 PM] +91 94155 29848: प्रेसनोट

 

अयोध्या 08 दिसम्बर 2021 (सूवि)ः-मा0 मुख्यमंत्री जी के घोषणा के अनुसार अयोध्या में अन्र्तराष्ट्रीय मीडिया सेंटर/प्रेस क्लब का निर्माण पूरा हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस मीडिया सेंटर का शिलान्यास दीपोत्सव 2019 के समय किया गया था तथा इसका लोकार्पण दीपोत्सव 2021 में 3 नवम्बर को मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा चुका है। इसकी निर्माण इकाई प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग ाासन/अपर सूचना सचिव एवं मण्डलायुक्त तथा जिलाधिकारी आपके निर्देश पर आज उप निदेशक डा0 मुरली धर सिंह द्वारा इसका फिर निरीक्षण किया गया। सजावट का कार्य अंतिम स्तर पर चल रहा है, वहां पर साफ सफाई करने के भी निर्देश दिये गये है। शासन द्वारा इसको संचालन हेतु दिशा निर्देश जारी करते हुये 15 दिन के अंदर हैंडओवर की कार्यवाही करने को निर्देश दिया गया है। साथ ही वहां पर जो सड़क निर्माणाधीन है उसको भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है, जिससे वहां के वरिष्ठ अधिकारियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में हैंडओवर की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरा किया जा सकें।
अपर मुख्य सचिव सूचना डा0 नवनीत सहगल द्वारा शासन के निर्देश के अनुसार राज्य स्तरीय एवं जनपद स्तरीय मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रित परिवारों के सदस्यों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सूचना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसका शासनादेश 7 दिसम्बर 2021 को जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों का डाटा वेश तैयार किया जायेगा तथा प्रत्येक मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं उनके परिवार को रू0 1102 की दर से बजट आवंटित किया जायेगा। इसकी जानकारी उप निदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह ने देते हुये बताया कि जो भी मान्यता प्राप्त पत्रकार है सूचना कार्यालय में निम्न सूचना आगामी 15 दिसम्बर 2021 तक उपलब्ध कराये, जिसमें उनके परिवार का विवरण, जिसमें पत्नी या पति उनके नाबालिग बच्चें और उनके आधार कार्ड एवं परिवार रजिस्टर एवं मान्यता कार्ड के आगे पीछे की फोटो कापी इन सबको संलग्न करते हुये लिखित अनुरोध पत्र निदेशक सूचना उत्तर प्रदेश/उप निदेशक सम्बंधित जनपद को मोबाइल नम्बर सहित उपलब्ध करायें, जिससे कि इसका डाटावेश तैयार कर सूचना निदेशालय भेजा जा सकें और शीघ्र से शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जा सकें। यह भी अवगत कराना है कि शासन द्वारा पहले भी वर्किंग जर्नलिस्ट अधिनियम 1955 के तहत श्रमजीवी एवं बुर्जुग पत्रकारों को चिकित्सालयों में सरकारी कर्मचारी की भांति निःशुल्क चिकित्सा की सुविधा लागू है। यदि किसी पत्रकार साथी को सामान्य चिकित्सा सम्बंधी समस्या हो तो मण्डलीय सूचना कार्यालय से सम्बंधित चिकित्सा अधीक्षक को नियमानुसार पत्र लिखा जा सकता है। सरकार की मंशा आम नागरिकों के साथ साथ पत्रकारों के कार्यो को विशिष्टता को ध्यान में रखते हुये उनको चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक है।
——————————

Taza Khabar